ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पुनिया, सांसद दीपक बैज और विधायक विकास उपाध्याय दिल्ली में गिरफ्तार... देखें तस्वीरें.....
Chhattisgarh Congress in-charge Punia, MP Deepak Baij and MLA Vikas Upadhyay arrested in Delhi नई दिल्ली। 24 अकबर रोड कांग्रेस कार्यालय से ईडी कार्यालय घेराव को निकले कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, बस्तर सांसद दीपक बैज एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है।




Chhattisgarh Congress in-charge Punia, MP Deepak Baij and MLA Vikas Upadhyay arrested in Delhi
नई दिल्ली। 24 अकबर रोड कांग्रेस कार्यालय से ईडी कार्यालय घेराव को निकले कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, बस्तर सांसद दीपक बैज एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है।
ईडी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुलाये जाने के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव, सीडब्ल्यूसी मेम्बर, सांसद, राष्ट्रीय सचिव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय दिल्ली के 24 अकबर रोड में प्रदर्शन मे शामिल हुए। ईडी कार्यालय घेराव के लिए निकले थे। गिरफ्तार किया गया है।
मनी लांड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ईडी की पूछताछ जारी है। राजनिवास जाने के लिए अड़े कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल किया है। किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं है। कार्यकर्ताओं की तरफ से ईडी के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को हिरासत में लिया गया है।