1192 की मौत: डराने वाला है कोरोना से मौत का आंकड़ा.... पिछले 24 घंटे में 1192 ने तोड़ा दम.... पिछले 24 घंटे के दौरान 1.67 लाख नए मामले.... भारत में नए मामलों में 20% की गिरावट.... संक्रमण दर 15.7% से घटकर 11.6% पहुंची......




...
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,67,059 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना के मामलों में करीब 20 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,192 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में सक्रिय मामले घटकर के 17,43,059 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2,54,076 दर्ज की गई है, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हो गई है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.69 फीसद रह गई है।वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 15.25 फीसद है।
कल देश में 18.31 लाख सक्रिय मामले थे। वहीं सक्रिय मामले कुल मामलों का 4.20 फीसद हैं। 24 घंटे में 1,192 मौतें दर्ज की गई हैं। इसमें केरल में हुई मौतों का बैकलॉग भी जोड़ा गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 166.68 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,28,672 टेस्ट हुए हैं, जिसके बाद देश में अब तक कुल 73.06 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 11.69 फीसदी हो गया है।
क्या है राज्यों की स्थिति?
भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, केरल में सबसे ज्यादा 42,154 केस सामने आए। वहीं, कर्नाटक में 24,172, तमिलनाडु में 19,280, महाराष्ट्र में 15,140 केस और मध्यप्रदेश में 8,062 केस सामने आए। इन 5 राज्यों में कुल देश में मिले केसों के 65.13% केस सामने आए। वहीं, केरल में अकेले 25.23% केस सामने आए।
एक्टिव केस हुए कम
भारत में रिकवरी रेट 94.6% हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 2,54,076 मरीज ठीक हुए। अब तक 3,92,30,198 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 17,43,059 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में एक्टिव केस 88,209 कम हुए हैं। देश में अब तक 1,66,68,48,204 वैक्सीन की डोज लग चुकी है।