जायंट्स ग्रुप प्रगति ने पूड़ी, सब्ज़ी और दाबेली का किया वितरण




भीलवाड़ा। जायंट्स ग्रुप प्रगति ने गुरुवार शाम को जरूरतमंदों को पूड़ी, सब्ज़ी और दाबेली का वितरण किया गया। जायंट्स ग्रुप प्रगति के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन पर स्थित बालाजी मंदिर के बाहर ग्रुप के परमानेंट प्रोजेक्ट के चलते निर्धन व असाय लोगो को पूड़ी, सब्जी एवं दाबेली खिलायी गयी। क्लब अध्यक्षा सोनाली शर्मा ने बताया कि, 1 माह तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना अलग अलग व्यंजन जरूरतमंद लोगो को खिलाये जायेगे, इसी क्रम के साथ क्लब अध्यक्षा सोनाली शर्मा ने बच्चो में दाबेली का वितरण किया गया। सोनाली ने साथ ही यह भी बताया कि, बच्चो में भगवान बस्ते है। हम सब तो कई चीज़ रोजमरा में खाते रहते है, परंतु यह बच्चे नहीं खा पाते है। कार्यक्रम में राजश्री, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।