Sonia Gandhi Health : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, इस अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कैसी है उनकी वर्तमान स्थिति...
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां एडमिट किया गया है।
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां एडमिट किया गया है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक उनके शरीर में हल्के बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। ये पहली बार नहीं है जब तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एडमिट किया गया है। इससे पहले भी वह इस तरह की स्थिति का सामना कर चुकी हैं।
बता दें कि पहले भी इसी अस्पताल में उनका इलाज चला था। साल 2023 में सोनिया गांधी दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। सांस में इंफेक्शन के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी 2023 को दिल्ली के सर गंगाराम में भर्ती कराया गया था। 17 जनवरी 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके अलावा मार्च में भी वे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने की खबर आने के बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि सोनिया गांधी दो दिन पहले ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे।
Pratigya Rawat
