2 महिलाओं से बर्बरता: सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी ने दी दो महिलाओं की बलि, गला रेतकर हत्या, डॉक्टर कपल ने शव के टुकड़ों को पकाकर खाया, फिर जो हुआ, मामला जान दहल जाएगा दिल....

Sensational disclosure of double murder, Husband-wife killed 2 women by slitting their throats, doctor couple arrested, Kerala: पति-पत्नी ने दो महिलाओं की बलि दे दी। डॉक्टर कपल ने महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शवों को काटकर छोटे छोटे टुकड़े किए। खून को दीवारों और फर्श पर छिड़का गया। शवों के टुकड़ों को पकाकर खाया भी। पुलिस ने कपल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं की बलि इसलिए दी गई, ताकि घर में धन और संपत्ति आ जाए। मामला केरल के पथानामथिट्टा का है।

2 महिलाओं से बर्बरता: सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी ने दी दो महिलाओं की बलि, गला रेतकर हत्या, डॉक्टर कपल ने शव के टुकड़ों को पकाकर खाया, फिर जो हुआ, मामला जान दहल जाएगा दिल....
2 महिलाओं से बर्बरता: सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी ने दी दो महिलाओं की बलि, गला रेतकर हत्या, डॉक्टर कपल ने शव के टुकड़ों को पकाकर खाया, फिर जो हुआ, मामला जान दहल जाएगा दिल....

Sensational disclosure of double murder, Husband-wife killed 2 women by slitting their throats, doctor couple arrested

 

Kerala: पति-पत्नी ने दो महिलाओं की बलि दे दी। डॉक्टर कपल ने महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद शवों को काटकर छोटे छोटे टुकड़े किए। खून को दीवारों और फर्श पर छिड़का गया। शवों के टुकड़ों को पकाकर खाया भी। पुलिस ने कपल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं की बलि इसलिए दी गई, ताकि घर में धन और संपत्ति आ जाए। मामला केरल के पथानामथिट्टा का है।

महिलाओं की न सिर्फ गला रेतकर हत्या की गई, बल्कि दफनाने से पहले शवों के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी का नाम मोहम्मद शफी है। शफी के कहने पर ही आरोपी कपल ने महिलाओं की बलि दी। आरोपियों ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद उन्हें दफना दिया।

 

मृतक महिलाओं के नाम रोसेलिन और पद्मा बताए जा रहे हैं। एक महिला जून से जबकि दूसरी सितंबर से लापता थी। दोनों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई थी। पुलिस जब दोनों के लापता होने के केस में जांच कर रही थी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि पद्मा को मोहम्मद शफी उसके घर से लेकर आया था। पुलिस ने जब शफी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो यह राज खुल गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।