देश में कोरोना ब्रेकिंग :- कोरोना की तीसरी लहर जल्द!.. वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले फिर संक्रमित,पिछले 24 घंटे में 543 की मौत..देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत……..




डेस्क :-देश में गुरुवार को 36,592 कोरोना केस मिले और 36,451 लोग ठीक हुए। इस दौरान 543 मरीजों की मौत हुई। एक हफ्ते बाद मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा आई है। वहीं, एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार 6 दिन से जारी है। बीते दिन इसमें 408 की कमी आई। फिलहाल 3.57 लाख लोग इलाज करा रहे हैं।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां गुरुवार को 21,116 लोग संक्रमित पाए गए। 19,296 लोग ठीक हुए और 197 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 37.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 35.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,246 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.79 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 5,225 लोग संक्रमित मिले। 5,557 लोग ठीक हुए और 154 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 57,579 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 2 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हुई। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 448 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 25 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 35 लोग ठीक हुए, जबकि 2 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,789 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 407 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
यहां गुरुवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 183 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
6. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 18 नए मामले सामने आए और 16 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,515 लोगों की मौत हो गई। 95 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।