भरोसा यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने भरी हुंकार...

भरोसा यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने भरी हुंकार...
भरोसा यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने भरी हुंकार...

भरोसा यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने भरी हुंकार
 

सेवा दल कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते विधायक रेखचंद जैन निकले

जगदलपुर : गांधी-शास्त्री जयंती पर  सोमवार सुबह कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं के साथ संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक  रेखचंद जैन कांग्रेस भवन से सदभावना यात्रा पर निकले। चांदनी चौक, एसबीआइ चौक, गोलबाजार चौक व शहर के अन्य मुख्य मार्गों से होकर यात्रा शहीद स्मारक, सिरहासार चौक पहुंची, जहां गांधी प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाकर विधायक रेखचंद जैन व अन्य कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। 'आंधी में तूफान में सेवा दल मैदान में ', बापू अमर रहे जैसे नारों के बीच रैली वापस कांग्रेस भवन पहुंची। जैन ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य तथा अन्य कांग्रेसियों के साथ हाथों में झाडू थाम स्वच्छता का संदेश दिया। 

दोपहर में निकाली भरोसा यात्रा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार को दोपहर में भरोसा यात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गों समेत विभिन्न चौक- चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान खूब नारेबाजी की जाती रही। भरोसा यात्रा के दौरान विधायक- संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के विभिन्न संगठन- प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी- कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुबह गांधी जयंती पर आयोजित सदभावना यात्रा में विधायक रेखचंद जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, सेवा दल संगठक पूरन ठाकुर, उपेंद्र बांधे, सालू राव, दीनमानी, तारा, रुत नायर, मातियस नम्रशील, ललित धनपुल, खिलेनन पटेला, दिनेश विश्वकर्मा, निहाल सिंह, करण राव, तारा यादव, नेरी नाग, संजना, वन्दना, मल्लिका, निक्की, लक्ष्मी, साहूल, पिलदीना सहित अनेकों कार्यकर्ता  मौजूद थे।