कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन व रैली आज...

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन व रैली आज...
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन व रैली आज...

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन व रैली आज

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी कल बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार के झूठे वादों व नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वसूली के लिये किसानों को भेजे जा रहे नोटिस, स्थानीय भर्ती की मांग, कांग्रेस सरकार के झूठे वादे, प्रदेश के युवाओं,महिलाओं, बुजुर्गों के साथ छलावा करने आदि विषयों पर भाजपा आवाज मुखर करेगी।

भाजपा जिला कार्यालय से दोपहर 1 बजे रैली निकाली जायेगी। कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुये भाजपा की रैली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी व ज्ञापन सौंपा जायेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने जिला, मण्डल, मोर्चा-प्रकोष्ठ के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रैली व विरोध प्रदर्शन में आवश्यक रूप से शामिल होने कहा है।