CG News : संविदा कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे TS Baba! देखकर झूम उठे प्रदर्शनकरी, पढ़िए क्या है पूरी खबर.....
तूता धरना स्थल से निकले हजारों कर्मचारियों को पुलिस ने अस्थाई तौर पर हिरासत में ले लिया है और सभी को राज्योत्सव स्थल पर बने अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया।




रायपुर। नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे अनियमित कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया था। इस दौरान हरेली त्योहार के उपलक्ष्य में संविदा कर्मचारी गेड़ी में चढ़कर जेल भी गए।
मिली जानकारी के अनुसार तूता धरना स्थल से निकले हजारों कर्मचारियों को पुलिस ने अस्थाई तौर पर हिरासत में ले लिया है और सभी को राज्योत्सव स्थल पर बने अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया। लेकिन दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को देखा गया। चौक गए न… जी हां प्रदर्शनकारी संविदाकर्मी टीएस सिंहदेव का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने डिप्टी सीएम पर तंज भी कसा।
बता दें कि राजधानी रायपुर में बारिश हो रही है और बारिश में भीगते हुए तमाम संविदा कर्मचारी अपना आंदोलन जारी रखे। प्रदेशकारियों को अब भजपा का भी समर्थन मिलने लगा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व सीएम रमन सिंह ने अनियमित कर्मचारियों से वादा किया है कि उनकी सरकार आई तो सभी का नियमितीकरण किया जाएगा।