Chandra Grahan 2022 LIVE: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी, भारत में कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण? जानें अपने शहर का सही टाइम और ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें, यहां देखें LIVE.....

Chandra Grahan 2022 LIVE डेस्क। भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण चल रहा है। 

Chandra Grahan 2022 LIVE: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी, भारत में कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण? जानें अपने शहर का सही टाइम और ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें, यहां देखें LIVE.....
Chandra Grahan 2022 LIVE: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी, भारत में कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण? जानें अपने शहर का सही टाइम और ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें, यहां देखें LIVE.....

Chandra Grahan 2022 LIVE

 

डेस्क। भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण चल रहा है। शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को अशुभ माना गया है। इससे नकारात्मकता फैलती है। इससे दूर करने के लिए ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें और धूप जलाकर पूरे घर में धुआं करें। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद व्यक्ति स्नान जरूर करना चाहिए। नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें। नहाना संभव न हो तो खुद पर गंगा जल छिड़क लें। 

ग्रहण के बाद व्यक्ति को जल में तुलसी के पत्ते को डालकर ग्रहण करना चाहिए। हिन्दू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र माना जाता है और औषधीय गुणों के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है। स्नान-ध्यान करने के बाद व्यक्ति को भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है इससे चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। 

ग्रहण के दौरान करें ये उपाय- 

 

● ॐ सोम सोमाय नम का जाप।

● दूध, चावल, बूरा और अन्य सफेद चीजों का दान करें।

● महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

 

NASA और Timeanddate.com पर चंद्र ग्रहण को लाइव प्रसारित किया जा रहा है। 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल पर भी चंद्र ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्कोप की मदद से देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव भी देख सकते है। 

 

कोलकाता

 

चंद्र ग्रहण - शाम 4: 56 - शाम 06.18

 

मुंबई

 

चंद्र ग्रहण - शाम 6: 05 - शाम 06.18

 

रांची

 

चंद्र ग्रहण - शाम 5: 07 - शाम 06.18

 

पटना

 

चंद्र ग्रहण - शाम 5: 05 - शाम 06.18

 

गुवाहाटी

 

चंद्र ग्रहण - शाम 4: 37 - शाम 06.18

 

अहमदाबाद

 

चंद्र ग्रहण - शाम 6: 00 - शाम 06.18

 

जयपुर

 

चंद्र ग्रहण - शाम 5: 41 - शाम 06.18

 

चेन्नई

 

चंद्र ग्रहण - शाम 5: 42 - शाम 06.18

 

लखनऊ

 

चंद्र ग्रहण - शाम 6: 00 - शाम 06.18

 

चंडीगढ़

 

चंद्र ग्रहण - शाम 5: 20 - शाम 06.18

 

भोपाल

 

चंद्र ग्रहण - शाम 5: 40 - शाम 06.18