CG 8 मौत दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ में राखी की खुशियां बदली मातम में, आज का दिन रहा हादसों के नाम.....कहीं राखी बंधवाने जा रहे भाईयों की हुई मौत...तो कोई राखी बंधवाकर लौटते वक्त हुआ हादसे का शिकार....कही बस पलटी,कही आपस में बाइकों की भिड़ंत…8 की मौत ,21 घायल…….

CG 8 मौत दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ में राखी की खुशियां बदली मातम में, आज का दिन रहा हादसों के नाम.....कहीं राखी बंधवाने जा रहे भाईयों की हुई मौत...तो कोई राखी बंधवाकर लौटते वक्त हुआ हादसे का शिकार....कही बस पलटी,कही आपस में बाइकों की भिड़ंत…8 की मौत ,21 घायल…….


नया भारत डेस्क :- रायगढ़ ,बेमेतरा, गरियाबंद/जशपुर/कांकेर 22 अगस्त 2021। रक्षाबंधन के दिन छत्तीसगढ़ में हादसों का दिन रहा। अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कुल 21 लोग घायल हो गये। जिन लोगों की मौत हुई है या जो घायल हुए हैं, उनमें से अधिकांश या तो राखी बंधाने बहन के घर जा रहा था, या फिर कोई राखी बांधकर लौट रहा था।

 

            बेमेतरा

 

 

ज़िला सीमावर्ती इलाके के देवकर नगर पंचायत स्थित दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे पर शाम एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। जिसमें यात्री बस और दोपहिया वाहन के टकराव में बस रॉन्ग साइड में जाकर पलट गयी।वही मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। वही नगर देवकर में रक्षाबंधन एवं रविवार बाजार के दिन होने के चलते घटना के बाद स्टेट हाइवे पर अफरा तफरी मच गयी।जिसमे बस में सवार लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।जानकारी के मुताबिक घटना 22 अगस्त को शाम 5 बजे के आसपास की है। दो लोग रक्षाबंधन के अवसर पर धमधा रोड से देवकर की ओर आ रहे थे, इसी दरमियान पेट्रोल पम्प के पास यात्री सवारी बस के साथ हादसे का शिकार हो गए। जिसमे दोनो की मौत बताई जा रही है।

 

            गरियाबंद

 

गरियाबंद में रक्षाबंधन के दिन एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में परिवार का सहारा चंद मिनटों में छिन गया। पत्नी और 12 साल के बच्चे के सामने ही 35 साल के शख्स की मौत हो गई। घटना छुरा- फिंगेश्वर मार्ग की है। ये हादसा रास्ते में खड़ी एक बैलगाड़ी की वजह से हुआ। परिवार के साथ लौट रहे बाइक सवार की इस बैल गाड़ी से भिडंत की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। मृतक की पत्नी और बच्चे को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

 

पत्नी को मायके लेकर गया पति और...

ये हादसा अमेठी नवाडीह गांव में हुआ। मृतक ओमन लाल चंद्राकर, छुरा के सेमहरा गांव का निवासी था। छुरा पुलिस के ASI श्रवण विश्वकर्मा ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे के आस-पास ओमन अपनी पत्नी और अपने बच्चे के साथ महासमुंद से लौट रहा था। ओमन की पत्नी का भाई महासमुंद मंे रहता है। वो उसे राखी बांधने गई थी।

 

 

जशपुर  विधायक बंगले के सामने 2 की मौत

 

 

जशपुर में भी दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग घायल हो गये। घटना कुनकुरी के जोकरी आश्रम की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर 12 बजे हर्राडांड़ निवासी जनकराम, पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से जोकारी ,अपने रिश्तेदार के घर राखी मनाने के लिए जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गयी, जिसमें 3 लोग घायल हो गये। दोनों बाइक चालक मुकेश्वर और जनकराम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये दोनों भी राखी बंधवाने जा रहे थे। इधर, बाइक सवार पति, पत्नी और बच्चे की चोट गंभीर है। वहीं दूसरी बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा संसदीय सचिव यूडी मिंज के घर के बाहर हुई, घटना के तुरंत मौके पर पहुंचे विधायक यूडी मिंज ने अपनी ही गाड़ी घायलों को कुनकुरी के मिशन अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। जिन दो युवकों की मौत हुई है, वो भी अपने बहन के घर राखी बंधवाने के लिए ही जा रहा था।

 

 

             कांकेर

 

रविवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हो गए। दोनों बच्चों की उम्र करीब एक साल है। पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मारे गए दोनों युवकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। हादसा भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार एक युवक संबलपुर मार्ग से भानुप्रतापपुर की ओर आ रहा था। रेलवे ओवर ब्रिज के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों में सवार लोग काफी दूर जाकर गिरे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे में घायल दोनों बच्चे किस बाइक पर सवार थे।हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची। 

 

जिन्होंने, सबसे पहले दोनों घायल मासूमों को भानुप्रतापपुर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की मानें तो बच्चों के सिर में काफी चोट आई है। मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि ये सभी कहां के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस इनकी जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

 

 

 

            रायगढ़

 

सड़क दुर्घटनाओं की घटना थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन जिले के अलग अलग मार्गो में लोग असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज घरघोड़ा के भालूमार के पास भारी वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राखी पर्व के अवसर पर सारंगढ़ निवासी ओमप्रकाश राठिया 21 वर्ष अपने मामा मामी के साथ मोटर सायकल से जशपुर जिले के ग्राम कोल्हेंनझरिया जा रहे थे। इसी दौरान घरघोड़ा के भालूमार के पास एक तेज रफ्तार टेªलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना से जहां ओमप्रकाश राठिया की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके मामा मामी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाकारी वाहन को अपने कब्जे मे लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। राखी पर्व के दिन इस दुर्घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।