पत्नी पर इतना शक कि पति बना लड़की.... पत्नी की सहेलियों से कर ली दोस्ती.... फिर जो हुआ.... खुला राज तो पत्नी ने जो किया.... जान हो जाएंगे हैरान......

पत्नी पर इतना शक कि पति बना लड़की.... पत्नी की सहेलियों से कर ली दोस्ती.... फिर जो हुआ.... खुला राज तो पत्नी ने जो किया.... जान हो जाएंगे हैरान......


आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी के बीच शक होने पर कुछ अजीबो गरीब मामला सामने आया है। प्रोफेसर पति को अपनी प्रोफेसर पत्नी पर शक था, तो उसने एक महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिये प्रोफेसर पति ने अपनी प्रोफेसर पत्नी की सहेलियों से दोस्ती कर ली। प्रोफेसर पति महिला बन सोशल मीडिया में अपनी पत्नी की सहेलियों तमाम अश्लील बात करने लगा। इतना ही नहीं प्रोफेसर पति ने अपनी पत्नी के कई अश्लील वीडियो भी बनाये और उनको भी भेजा। फर्जी महिला फेसबुक के जरिये प्रोफेसर अपनी पत्नी पर नज़र रखता था कि आखिर उसका जाना कहां-कहां पर और वह किससे बात करती है। 

 

यह बात पत्नी को पता चली तो पत्नी ने पति और सुसारालीजनों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। आगरा के महाविद्दालय में कार्यत असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का पति भी असिस्टेंट प्रोफेसर है। वह वाराणसी में कार्यत है। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी अप्रैल 2019 में हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पति बात-बात पर पिटाई करता है। शक करता है और लड़की बनकर सोशल मीडिया पर पीछा करता है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति सोशल मीडिया पर लड़की के नाम से आईडी बनाकर पत्नी की सहेलियों से जुड़ा और उनसे उल्टी सीधी बातें करना लगा। 

 

वह अपनी पत्नी पर शक करने लगा और पत्नी की सहेलियों से छानबीन करने लगा। पत्नी कहां है। यह जानने के लिए वह किसी भी समय पर वीडियो कॉल कर देता है। महिला ने अपने पति और सुसारीलीजनों के खिलाफ आईटी एक्ट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पत्नी का यह भी आरोप है कि उसके पति ने वह मोबाइल नहीं दिया था, जिसमें उसके वीडियो और फ़र्ज़ी फेसबुक अकाउंट चल रहा था। बल्कि जांच को प्रभावित करने के लिए दूसरा मोबाइल दे दिया था लिहाजा उस मोबाइल को जब्त किया जाए जिसमें फेसबुक अकाउंट चल रहा था।