BJP BREAKING: BJP में बड़ा बदलाव... भाजपा के नए संसदीय बोर्ड का एलान... शिवराज सिंह और गडकरी का नाम नहीं... केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन... इन नेताओं को मिली एंट्री... देखिये लिस्ट....
Bharatiya Janata Party, BJP Parliamentary Board, constitution of central election committee नई दिल्ली। भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम का एलान किया है। संसदीय बोर्ड में नए चेहरे को शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन किया है। लिस्ट में जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बी. एस. येदयुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और बी एल संतोष (सचिव) के नाम शामिल हैं।




Bharatiya Janata Party, BJP Parliamentary Board, constitution of central election committee
नई दिल्ली। भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम का एलान किया है। संसदीय बोर्ड में नए चेहरे को शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन किया है। लिस्ट में जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बी. एस. येदयुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और बी एल संतोष (सचिव) के नाम शामिल हैं।
संसदीय बोर्ड के सदस्यों की सूची से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम हटाया गया है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इसमें शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का गठन भी किया है।
लिस्ट में जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बी. एस. येदयुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेन्द्र यादव, देवेन्द्र फडणवीस, ओम माथुर, बी एल संतोष (सचिव) और वनथी श्रीनिवास (पदेन) के नाम शामिल हैं।
देखें आदेश