अक्षय कुमार ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल, क्रिकेटर शिखर धवन ने भी किए बाबा महाकाल के दर्शन

अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल, क्रिकेटर शिखर धवन ने भी किए बाबा महाकाल के दर्शन

अक्षय कुमार ने  लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल, क्रिकेटर शिखर धवन ने भी किए  बाबा महाकाल के दर्शन
अक्षय कुमार ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल, क्रिकेटर शिखर धवन ने भी किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में आए थे।

 जहां नंदी हॉल से उन्होंने बाबा महाकाल कि दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाद में गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी मौजूद रही।

 

शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए कि भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों पर नाचने गाने लगे। वे तालियां बजा बजाकर नृत्य करने लगे। इस दौरान एक खास बात यह भी रही कि अक्षय और उनका बेटा आरव परंपरागत वेशभूषा मे शोला पहने नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

अक्षय कुमार ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ तो लिया ही। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु से यहां की परंपराओं की जानकारी भी ली। याद रहे कि अक्षय इसके पहले भी बाबा महाकाल के दरबार में कई बार आ चुके हैं, लेकिन आज जन्मदिन पर वे सिर्फ और सिर्फ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता की कामना भी की।


भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में मंदिर पहुंचे थे। जहां वे सफेद कलर के शोले में दिखाई दिए। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के साथ ही बाबा महाकाल से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजयश्री की कामना की।

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि हमारा देश आगे बढ़ता रहे। देश की तरक्की हो और संपूर्ण राष्ट्र का कल्याण हो ऐसी कामना करने बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। बाबा महाकाल की महिमा अपरंपार है इसीलिए उनसे कुछ छोटी चीज नहीं मांगना चाहिए।