CG- 10 ट्रेनें रद्द: यात्रीगण ध्यान दें.... 10 ट्रेनें फिर कैंसल.... ये महत्वपूर्ण गाड़ियां रद्द.... इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला.... 5 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा.... सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर…. फटाफट देखें पूरी लिस्ट......

CG- 10 ट्रेनें रद्द: यात्रीगण ध्यान दें.... 10 ट्रेनें फिर कैंसल.... ये महत्वपूर्ण गाड़ियां रद्द.... इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला.... 5 पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा.... सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर…. फटाफट देखें पूरी लिस्ट......

...

रायपुर 4 फरवरी 2022। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के रूपोंद-झलवाड़ा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक अपग्रेडेशन वर्क होने के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा–दुर्ग के  मध्य 04 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन एवं दल्लीराजहरा-केवटी के मध्य 01 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | 

इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रूपोंद-झलवारा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य में नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एन आई) कार्य दिनांक 06 फरवरी 2022 से 09 फरवरी 2022 तक 04 दिन एवं  इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य दिनांक 10 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक 04 दिन किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।  रायपुर मंडल में प्रभावित होने वाली गाड़िया निम्नानुसार है।

रद्द होने वाली गाडियां:- 

1)    दिनांक  06, 08  एवं 13 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2)    दिनांक 07, 09 एवं 14 फरवरी 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3)    दिनांक 04, 08 एवं 11 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04)    दिनांक  05, 09 एवं 12 फरवरी 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5)    दिनांक 09 एवं 11 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6)    दिनांक 06, 11 एवं 13 फरवरी 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

07)    दिनांक 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

08)     दिनांक 10 फरवरी 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।


ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर  मंडल में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक अपग्रेडेशन वर्क होने के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा


ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर  मंडल में विविध कार्यो के लिये पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक अपग्रेडेशन वर्क होने के कारण रायपुर रेल मंडल में भी रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम -रायपुर पैसेंजर विशाखापट्टनम से 07 फरवरी,2022 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापट्टनम पैसेंजर दिनांक 07 फरवरी,2022 को रायपुर से रद्द रहेगी।


दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा–दुर्ग के  मध्य 04 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन एवं दल्लीराजहरा-केवटी के मध्य 01 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 
  

रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग –दल्लीराजहरा-दुर्ग के  मध्य 04 एवं दल्लीराजहरा - केवटी के मध्य 01 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। इस सेक्शन मे पहले से 08815 रायपुर-केवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08816 केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08824 दुर्ग- दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08818 केवटी-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सुविधा यात्रियों को मिल रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल द्वारा  05 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। इन गाड़ियों में कोविड़ के सभी नियमो का कड़ाई से पालन करना होगा। 


(1)    गाड़ी संख्या 07817 दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 10 फरवरी,2022 से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
(2)    गाड़ी संख्या 07823 दल्लीराजहरा-केवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल 11 फरवरी,2022 से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
(3)    गाड़ी संख्या 07825 दल्लीराजहरा- दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल 11 फरवरी,2022 से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
(4)    गाड़ी संख्या 07827 दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 14 फरवरी,2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार को  आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
(5)    गाड़ी संख्या 07826 दल्लीराजहरा-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल 14 फरवरी,2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार को  आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।