CG स्टील फैक्ट्री में ब्लास्ट :इंडक्शन फर्नेस में हुआ धमाका…हृदय विदारक घटना में एक मजदूर की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल……जाँच में जुटी पुलिस……




.........
रायगढ़ : रायगढ़ स्थित नवदुर्गा स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है। सभी को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इंडक्शन फर्नेस में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, सराईपाली स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस के पास मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए। इसके बाद सभी मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक मजदूर नरेंद्र कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी तीनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि प्लांट में पहली शिफ्ट में इंडक्शन फर्नेस में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान फर्नेंस में ब्लास्ट हो गया, जिसकी गर्म राख की चपेट में काम कर रहे चार मजदूर आ गए। आनन फानन में मजदूरों को एंबुलेंस से फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल भेजा गया। बताया जाता है कि घायल एक मजदूर की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने बताया कि यह घटना हुई है जिसमें फर्नेस में सुबह स्लैग जाम हो गया था, जिसके बाद अंदर में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया गया, जिसके बाद फर्नेस में ब्लास्ट हो गया। हॉट मेटल (गर्म लोहा) बाहर निकल गया जिसमें चार लोग जले है, जिसमें से एक की मौत हो गई है। यह घटना कॉस्ट आयरन के प्लांट में हुआ है। जहां हादसा हुआ वहां पर ऊपरी फ्लोर में पांच लोग काम कर रहे थे, एक मजदूर नीचे फ्लोर में था।
घायल मजदूर जांजगीर और बिहार के रहने वाले है। भीम कुमार राम,उमेश कोड़ा, जसंवत कंवर निवासी जांजगीर को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इसमें तीन मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बिहार निवासी नरेन्द्र कुमार की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने वहां मौजूद मजदूरों के बयान दर्ज किए है।