बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री: केंद्रीय मंत्री के प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा हादसा.... केंद्रीय मंत्री के सिर पर गिरी छत.... प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरभराकर गिरी सीलिंग.... सुरक्षाकर्मी पर गिरा बड़ा सा टाइल्स.... फिर जो हुआ.....




डेस्क। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छत गिर गई। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बड़े हादसे का शिकार हो गए। नवाबों के शहर रामपुर के ऐतिहासिक नुमाइश ग्राउंड में हुनर हाट का आयोजन हो रहा है। 16 अक्टूबर शनिवार से शुरू होने वाली हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लेने के बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जब प्रेस वार्ता के लिए बैठे तो अचानक से वहां लगी फॉल्स सीलिंग भरभरा गिर पड़ी जिससे दहशत का माहौल हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने चार दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले नवाबी दौर के नुमाइश ग्राउंड में लगने वाली हुनर हाट का जायजा लिया। वहीं वह आयोजित सभागार में मीडिया से रूबरू हुए ही थे कि अचानक से फॉल्स सीलिंग फॉल्स भरभरा कर गिर गई जिसके बाद वो ही नहीं बल्कि आला अधिकारी भी भौचक्का रह गए। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के कोई चोट नहीं आई। 16 अक्टूबर से इस हुनर हाट की शुरुआत होनी है जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा किया जाएगा।
नकवी ने कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस हाट में पूरे देश के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और हुनर के उस्तादों को मौका और बाजार एक ही जगगह पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी से कटक तक, कोलकाता से अवध तक, रामपुर से दिल्ली तक, आगरा से पंजाब, हरियाणा तक सभी शहरों के पकवान आपको यहां पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ये हाट विश्वकर्मा वाटिका जैसा है। भगवान विश्वकर्मा ने जिस विरासत को देश को दिया वो कहीं लुप्त हो गई थी। वाटिका में लोहार, बढ़ई, स्वर्णकार और सभी कारीगर अपने हुनर को लोगों के लिए रखते थे।