रिश्तों का कत्ल: रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने दाग दी दनादन गोलियां.... खून से लाल हुआ आंगन…. दो सगे बेटों को मारी गोली.... मचा हड़कंप......




मुंबई। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपने दो जवान बेटों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बड़े बेटे के पेट में गोली लगी, जिसकी हालात गंभीर बनी हुई थी। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बेटे पिता से बेहद परेशान थे, जिसकी वजह से वो अपने पिता के साथ नहीं रहते थे। किसी बात पर परिवार में विवाद चल रहा था। घटना नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में हुई है। निवृत्त पुलिस अधिकारी का नाम भगवान पाटिल है। भगवान पाटिल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
रिटायर्ड हवलदार भगवान पाटिल ने अपने दोनों सगे बेटों को गोली मार दी। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस गोलीबारी में भयंकर रूप से ज़ख़्मी हुए बेटे का नाम विजय पाटिल है। तीन गोलियां लगने की वजह से विजय पाटिल की हालत चिंताजनक है। आरोपी भगवान पाटिल ने दोनों बेटों को घर पर बुलाया था। पिता अपने बेटों पर चार गोलियां फायर की, जिसमें एक गोली कांच से टकराई और तीन गोली बड़े बेटे के पेट में लगी।
इस घटना के बाद से इलाके में मातम परसा हुआ है। हर कोई बात को लेकर हैरान है कि आखिर कैसे एक बाप अपने बेटों को गोली मार सकता है। नवी मुंबई पुलिस में हवलदार रह चुके आरोपी भगवान की उम्र 71 है पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 71 साल के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भगवान पाटिल और उनके बेटों के बीच गाड़ी की सर्विसिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद नौबत पहले मारपीट तक आई और फिर उन्होंने अपनी पिस्तौल से 4 गोलियां चला दीं।