CG- सलमान खान गिरफ्तार: कवर्धा कांड में दुर्गेश की पिटाई के 11 आरोपी गिरफ्तार.... माहौल खराब करने वाले मुख्य 27 आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर.... मारपीट और विवाद में शामिल सभी प्रमुख आरोपी गिरफ्तार.......

CG- सलमान खान गिरफ्तार: कवर्धा कांड में दुर्गेश की पिटाई के 11 आरोपी गिरफ्तार.... माहौल खराब करने वाले मुख्य 27 आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर.... मारपीट और विवाद में शामिल सभी प्रमुख आरोपी गिरफ्तार.......


कवर्धा 12 अक्टूबर 2021। कवर्धा शहर में दिनांक 3 अक्टूबर को दो गुटों के बीच झंडे को लेकर विवाद हो गया था। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि कवर्धा में 3 अक्टूबर को हुए मारपीट और विवाद में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो फुटेज देखकर इस मारपीट की घटना में शामिल अन्य लोगों की और पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल किसी भी वर्ग व समुदाय का हो, अगर उन्होंने कानून तोड़ा है तथा शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की है,ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया है कि शहर में शांति व्यवस्था पुनः स्थापित हो इस दिशा में समाज प्रमुखों के साथ मिलजुलकर सभी आवश्यक निर्णय लिए जा रहे है। 

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जिले वासियो से शांति व्यवस्था बनाने की अपील करते हुए कहा कि कबीरधाम शान्त प्रिय जिला है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शहर में धारा 144 के साथ कर्फ्यू लागू है। शहर के जनजीवन को पुनः अच्छा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। शहर की सभी प्रवेश सीमाएं सील की गई है। शहर के व्यापार-कारोबार पुनः शुरुआत करने के लिए कर्फ्यू में थोड़ी राहत दी गई है। आपस मे सद्भावना और आपसी भाईचारे बनाये रखे। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि शहर में अगर आपके घर के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।

दुर्गेश देवांगन की पिटाई के 11 आरोपी गिरफ्तार

थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक - 801/2021 धारा 147, 148, 294295, 323, 506 बी, भा.द.वि. एवं अपराध क्रमांक- 802/21 धारा 294, 336, 147 भा.द.वि. व अपराध कमांक, 804/21 धारा 147, 148, 353, 332, 153-ए, 427, 295 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं लोक संपत्ति नुकसानी का निवारण अधिनियम की धारा 3 कायम किया गया था। जिसमें पूर्व में 16 आरोपी गिरफतार किये जा चुके है। तथा प्रकरण में कुछ आरोपीगण फरार हो गये थे। जिनको गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था, विभिन्न पुलिस पार्टीया आरोपीगणो की पतासाजी हेतु अलग-अलग शहरों में भेजी गयी थी। टेक्निकल टीम के मदद से एवं विभिन्न श्रोतों से पतासाजी कर उक्त प्रकरणों के नामजद एवं मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को दिनांक 11.10.2021 को पुलिस द्वारा गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

आरोपी 01. सैयद महफुज अली पिता मरहूम मजीद अली उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नं0-05 लोहारा नाका कवर्धा।

02. मोहम्मद रिजवान खान पिता मोहम्मद खान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं0-05' लोहारा नाका कवर्धा।

03. फैजलखान पिता अफरोज खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं0 23 दर्री पारा कवर्धा।

04. नासिर खान पिता नाजीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं0-06 राज विडियो के पास कवर्धा।

05. सैफअली पिता रियाज अली उम्र 20 वर्ष साकिन बीचपारा गोराज हास्पिटल के पास कवर्धा।

06. सरफराज पिता रियाज खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं.-01 शेख कालोनी रामनगर कवर्धा।

07. साजिद अली पिता ईशाद अली उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड नं0-06 राज विडियो के पास कवर्धा।

08. रियाज हिंगोरा पिता सलीम हिंगोरा उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं.-21 कसाईपारा कवर्धा।

09. सलमान खान पिता मोहम्मद खान उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं.-05 लोहारा नाका कवर्धा।

10. अयाज खान पिता तफहजुल खान उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं0-18 बीचपारा कवर्धा।

11. शोहित खान पिता कयुम खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं.-06 राज विडियो के पीछे कवर्धा आरोपी सलमान खान के मेमोरेण्डम पर उससे एक धारदार चाकु जप्त किया गया है तथा प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गयी है। आरोपीगणों को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जाकर ज्युडिशियल रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। सभी आरोपीगण जेल भेजे गये।

मारपीट कर शहर के माहौल को खराब करने वाले मुख्य 27 आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

कबीरधाम पुलिस के द्वारा विभिन्न टेक्निकल एविडेंस के आधार पर लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। दिनांक-03/10/2021 को प्रार्थी दुर्गेश देवांगन के द्वारा अपने साथ हुए मारपीट के विषय में थाना सिटी कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन में अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों का पता तलाश टेक्निकल एविडेंस के आधार पर किया गया जिसमें लगातार पुलिस टीम के द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले कुल 27 मुख्य आरोपियों पर उचित कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही विभिन्न टेक्निकल एविडेंस, फोटोग्राफी वीडियोग्राफी, सीसीटीवी फुटेज, आदि के माध्यम से आरोपियों का पता तलाश कर कार्यवाही किया जा रहा है।