युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल के कटाव के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फूंका पुतला...

युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल के कटाव के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फूंका पुतला...
युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल के कटाव के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फूंका पुतला...

हसदेव जंगल कटाव के विरोध में बस्तर जिला युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल के कटाव के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फूंका पुतला प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी की जमकर नारेबाजी


जगदलपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर बस्तर जिला शहर युवा कांग्रेस के द्वारा हसदेव जंगल के कटाव के विरोध में जंगी प्रदर्शन किया गया बस्तर जिला शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय बीसाई के नेतृत्व में शहर के गोल बाजार चौक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला फूंका गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शहर जिला अध्यक्ष अजय बीसाई ने बताया कि जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी तब हसदेव को लेकर घड़ियाली आंसू बहाए करती थी जबकि 2018 से पूर्व रमन सरकार के दौरान हसदेव के तीन कॉल ब्लॉक को अदानी जैसे उद्योगपतियों को आवंटित करने का कार्य बीजेपी की सरकार ने ही किया था 2018 से 2023 के बीच भूपेश बघेल  के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने इन तीन कॉल ब्लॉकों में से दो के आवंटन को रद्द कर दिया था एवं हसदेव में कट रहे जंगल को भी काटने से रोका था आज भारतीय जनता पार्टी में सरकार आते ही अपना असली चरित्र दिखाना शुरू कर दी है और शासन प्रशासन के दबाव में बंदूक की नोक पर हसदेव के ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों को नजर बंद कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने हसदेव जंगल की लगातार कटाई कर रही है जिस तरह से स्थानीय लोगों को बंधक बनाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह कुकृत्य कर रही है उसे पूरे प्रदेश की जनता में रोष व्याप्त है एक तरफ तो जब विपक्ष में यह लोग रहते हैं तो घड़ियाल ही आंसू बहाकर जल जंगल जमीन के सबसे बड़े रक्षक अपने आप को बताने का प्रयास करते हैं और वही जब ये सत्ता में आते हैं तो उन्हें उद्योगपतियों की दलाली में लगाते हुए हसदेव जैसे जंगल और जल जंगल जमीन तक का सौदा करने से पीछे नहीं हटते इसी दोहरे चरित्र के विरोध में एवं हसदेव में कट रहे जंगलों को तत्काल बंद करने के मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री* *विष्णु देव साइन का पुतला दहन किया गया वहीं हम दो और हमारे दो वाली सरकार चलाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। 

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी अतिरिक्त शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेन्द्र तिवारी,बस्तर  जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुभाष गुलाटी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,वरिष्ठ कांग्रेसी एम. वेंकट राव,शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव ईश्वर बघेल,शहर जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी सचिव पापिया गायीन,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विक्रांत सिंह,पंचायत प्रतिनिधी आसना व शहर जिला युवा कांग्रेस मिडिया विभाग समन्वयक रोहित पानीग्राही, कांग्रेस नेता रीका कर्मा,महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एस. नीला, महिला कांग्रेस नेत्री माहि श्रीवास्तव,युवा कांग्रेस नेता सत्या ठाकुर,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी, एनएसयूआई प्रदेश सचिव शेख अयाज़,शहिद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज केंवट, एनएसयूआई जिला सचिव करणजीत सिंह रंधावा, भूपेन्द्र नाग, चिराग साहू, राहुल पांडे, रेहान खान, अयाज़ खान, अल्फाज खान, रामलाल यादव, राजू सोनी, यश पटेल मृणाल सिंह, राहुल पटेल, यश बघेल, मोहित पांडे सहित दर्जनों युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।