Wrinkles on face: जानें रिंकल्स झुर्रियां को कम करने के घरेलु उपचार....

Wrinkles on face: Learn home remedies to reduce wrinkles. Wrinkles on face: जानें रिंकल्स झुर्रियां को कम करने के घरेलु उपचार....

Wrinkles on face: जानें रिंकल्स झुर्रियां को कम करने के घरेलु उपचार....
Wrinkles on face: जानें रिंकल्स झुर्रियां को कम करने के घरेलु उपचार....

Wrinkles on face :

 

नया भारत डेस्क : जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती है. जैसे की झुर्रियां, काले दाग, धब्बे पड़ जाना, स्किन का ढीला पड़ जाना आदि बहुत सारी समस्या. इससे छुटकारा पाने के लिए पहली चीज जो आप सोचते हैं वह एंटी एजिंग क्रीम खरीदना या फिर सर्जरी की मदद से अपने चेहरे को सही करा लेना. लेकिन सर्जरी में काफी पैसों को हमें खर्च करना पड़ता है. (Wrinkles on face)

आजकल के ब्यूटी ट्रीटमेंट का फोकस एजिंग साइन्स जैसे लाइन्स और झुर्रियां की समस्या को कम करने पर होता है। आमतौर पर 50 साल की उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं, लेकिन प्रदूषण और ड्राईनेस के कारण यह परेशानी जल्दी शुरु हो जाती है। अगर त्वचा की सही तरीके से देखभाल की जाए तो लंबे समय तक स्किन यंग रहती है। हालांकि, उम्र बढ़ने को हम रोक नहीं सकते हैं, लेकिन इस समस्या से हम बच जरूर सकते हैं। आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार त्वचा को पैंपर करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको शहनाज हुसैन द्वारा बताया गए तरीके बताएंगे जिसे अपनाकर आप झुर्रियों की समस्या को कम कर सकती हैं। (Wrinkles on face)

झुर्रियां कैसे पड़ती हैं?

जब स्किन सेल्स ड्राई होने लगते हैं और नमी बनाए रखने की क्षमता खो देती है। हमारी स्किन सन-एक्सपोजर और खराब वातावरण के कारण मॉइश्चर खो देती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारी स्किन ऑयल प्रोड्यूस करना कम कर देती है, जिससे रूखापन बढ़ जाता है। इसके बाद त्वचा झुर्रियों और छोटी-छोटी रेखाओं की चपेट में आ जाती है। (Wrinkles on face)

बनाएं एंटी एजिंग मास्क

अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं तो आपको ऐसे फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए जो एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर हो।

आवश्यक सामग्री

आधा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल

2 बूंद जिरेनियम के तेल

2 चम्मच ओट्स

1 चम्मच बादाम

थोड़ा सा संतरे का रस (Wrinkles on face)

क्या करें?

सबसे पहले आधा कप ओट्स का पाउडर बना लें।

इसके बाद एक छोटे डिब्बे में आधा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल, 2 बूंद जिरेनियम का तेल, 2 चम्मच ओट्स पाउडर, 1 चम्मच बादाम और थोड़ा सा संतरे का रस डालें।

इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

अब इस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। आंख, माथा और गाल के आस पास ज्यादा लगाएं।

कुछ समय बाद जब यह सूखने लगे तब अपना चेहरा धो लें।

इस एंटी-एजिंग फेस मास्क को लगाने से झुर्रियां कम होने लगेंगी। (Wrinkles on face)

फायदे

इस मास्क में ओट्स मिलाया गया है जो ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होगा।

बादाम का तेल त्वचा को ड्राई होने से रोकता है।

व्हीट जर्म ऑयल एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

जिरेनियम का तेल लगाने से त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगती है।

जिरेनियम तेल ब्रेकआउट प्रोन स्किन के लिए अच्छा होता है। (Wrinkles on face)

सूरजमुखी का तेल लगाएं

आवश्यक सामग्री

2 चम्मच सूरजमुखी का तेल

3 चम्मच कोर्स शुगर (Wrinkles on face)

क्या करें?

एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच सूरजमुखी का तेल और 3 चम्मच कोर्स शुगर डालें।

चीनी को तेल में अच्छे से मिला लें, ताकि यह थोड़ी सी पिघल जाए।

अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाकर हल्के-हल्के रब करें।

जब 15 मिनट पूरे हो जाएं तो अपने चेहरे को साफ कर लें। (Wrinkles on face)

ऐसे करें स्किन केयर

अगर आप कम उम्र में इन सभी समस्याओं से दूर रहना चाहती हैं तो क्लींजिंग, टोनिंग और त्वचा को मॉइश्चराइजर जरूर करें।

हफ्ते में एक बार फेस क्लीन-अप करना चाहिए। इससे आपका चेहरे की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
क्लीन अप के बाद महीने में एक बार फेशियल करवाएं। फेशियल से आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। (Wrinkles on face)