VIDEO CG : कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? छत्तीसगढ़ में CM बदलेंगे या रहेंगे , फैसला जल्द….डिप्टी सीएम बनाए जाने के फार्मूले पर भी हाईकमान कर सकता है विचार………वही TS बोले ‘मैं भी कप्तान बनना चाहता हूं”’…..पहली बार बड़ी संख्या में 35 कांग्रेस विधायक और 3 मंत्री पहुंचे दिल्ली………कल भी CM भूपेश के साथ रवाना होंगे मंत्री विधायक….देखे विडियो........

VIDEO CG : कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? छत्तीसगढ़ में CM बदलेंगे या रहेंगे , फैसला जल्द….डिप्टी सीएम बनाए जाने के फार्मूले पर भी हाईकमान कर सकता है विचार………वही TS बोले ‘मैं भी कप्तान बनना चाहता हूं”’…..पहली बार बड़ी संख्या में 35 कांग्रेस विधायक और 3 मंत्री पहुंचे दिल्ली………कल भी CM भूपेश के साथ रवाना होंगे मंत्री विधायक….देखे विडियो........

 

डेस्क :-CG में ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदले जाएंगे या भूपेश बघेल इस पद पर कायम रहेंगे इस बात का फैसला कल या आने वाले 2-3 दिन में होगा यह तय हो गया है। प्रदेश के सभी विधायक दिल्ली जा रहे  है।इसके साथ ही लिए गुरुवार शाम रायपुर एक चार्टर प्लेन पहुंचने की खबर है। यह प्लेन सुबह बचे हुए विधायकों को लेकर दिल्ली जाएगा ऐसी खबर मिल रही है ।

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शुक्रवार सुबह दिल्ली जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहले से ही दिल्ली में हैं। दरअसल 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही यह मुद्दा सामने आया था कि पार्टी ने ढाई साल बाद सरगुजा के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाने का कमिटमेंट किया है। 16 जून 2021 को सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद यह मुद्दा फिर खड़ा हो गया।


स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई है,इस पर भी पार्टी में हो सकता है विचार । हालाँकि इच्छा सूत्रों ने बताया है TS डिप्टी सीएम बनने सहमत नही है पहले ही इस पद के लिये मना  कर चुके है 

 

दिग्विजय सिंह की भी भूमिका


बताया जा रहा है कि इस विवाद के समाधान में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी बड़ी भूमिका हो सकती है। शीर्ष नेतृत्व उनसे इस संबंध में सलाह-मशवरा कर रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदा पीढ़ी में अधिकतर लोग दिग्विजय सिंह के करीबी हैं। उनको प्रदेश की राजनीतिक समझ भी अधिक है। उनसे मिलकर समाधान की ओर ले जाने की कोशिश हो रही है।

 

टीएस सिंहदेव के समर्थक जून के बाद से ही लगातार इस कमिटमेंट को लेकर आक्रामक रहे हैं। वे विभिन्न प्लेटफार्म, पार्टी फोरम पर टीएस को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाते रहे हैं। हालांकि टीएस इस मुद्दे पर हमेशा पार्टी लाइन की बातें करते रहे। उन्होंने गुरुवार को भी कहा कि टीम का हर खिलाड़ी कप्तान बनने की सोचता है, लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं क्षमता का है। अब फैसला हाईकमान करेगा।

 

 

टी एस सिंहदेव ने मीडिया में बयान देते हुए कहा की जो भी टीम में खेलता है वो भी कैप्टन बनना चाहता है.... मैं भी कप्तान बनना चाहता हूं....


उच्च सूत्रों के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी एस सिंह देव के साथ हुई बैठक में राहुल गांधी ने ढाई साल के फ़ार्मूले की पुष्टि करी है ऐसे भी खबर मिल रही है । आलाकमान का मत है कि समझौते के अनुसार भूपेश बघेल स्वेच्छा से टी एस सिंह देव के लिए त्याग पत्र दे ऐसी जानकारी मिल रही है ।हालाँकि CM भूपेश और टीएस सिंह देव इस बात पर बयान देते आये है ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं हुई ।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में प्रेस से चर्चा में कहा कि पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी बात नहीं की। यह सिर्फ मीडिया का कयास था कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बनता है। हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं।

 

 

सिंहदेव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है, लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। फैसला हाईकमान लेता है। सिंहदेव के इस बयान से सत्ता संघर्ष की तस्वीर कुछ साफ होने लगी है। इधर, रायपुर में भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

 

 

आज इन विधायकों के जाने की सूचना

 


अभी तक की सूचना के मुताबिक विशेष उड़ान से बृहस्पत सिंह, देवेंद्र यादव, कुलदीप जुनेजा, शिशुपाल शोरी, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विनय भगत, प्रकाश नायक, किश्मत लाल नंद, द्वारिकाधीश यादव, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, गुरुदयाल बंजारे, पुरुषोत्तम कंवर, कुंवर निषाद, चिंतामणि महाराज, भुनेश्वर बघेल, लक्ष्मी धुर्वे, रश्मि सिंह और शकुन्तला साहू दिल्ली रवाना हुए हैं। मंत्री अमरजीत भगत भी दिल्ली गए हैं।


दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा

 


इस बीच दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 18 अगस्त से ही दिल्ली में जमे हुए हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज दिल्ली पहुँच गये हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया भी दिल्ली पहुंच गये हैं। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी दिल्ली पहुंच गए। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी कल दिल्ली पहुंच रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 28 अगस्त को दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, सभी दिल्ली जाने की अलग-अलग वजह बता रहे हैं।

 

देखे विडियो