Weather Update Today, Cyclone Asani: यहां भूकंप के झटके.... भारी बारिश की चेतावनी.... Alert जारी.... छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना.... आज आ सकता है चक्रवात 'आसनी'.... तेज हवाओं का खतरा....

Weather Update Today Cyclone Asani IMD Alert experience heavy rain strong winds

Weather Update Today, Cyclone Asani: यहां भूकंप के झटके.... भारी बारिश की चेतावनी.... Alert जारी.... छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना.... आज आ सकता है चक्रवात 'आसनी'.... तेज हवाओं का खतरा....

Weather Update Today, Cyclone Asani:

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान सागर के पास समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी और हवा की गति 50 किमी से 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। एक दबाव की रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन से होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसके चलते तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

उत्तर भारत के राज्यों में पिछले चार-पांच दिन से गर्मी अचानक बढ़ गई है। स्थिति ऐसी है कि सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ उमस का अहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 21 मार्च को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, कई स्थानों पर लू की स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा विदर्भ और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में साइक्लोन 'असानी' ने दस्तक दे दी है, जिसके लिए मौसम विभाग ने दो दिन पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। तो वहीं इसी बीच आज सुबह यहां भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। ये झटके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 276 किलोमीटर के उत्तर में महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस वक्त एक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो कि आज प्रबल चक्रवात में तब्दील हो सकता है।

इस साइक्लोन के अगले 24 घंटे में बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचने के आसार हैं। चक्रवात के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक दक्षिणपूर्व और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर की ओर बढ़ गया है। संभावना है कि आज शाम तक डिप्रेशन तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव उत्तर की ओर आ रहा है। उन्होंने कहा, "अभी तक यह दबाव है, जो सोमवार की सुबह तक गहराते हुए ज्यादा दबाव में बदल जाएगा तथा सोमवार शाम तक यह और तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यदि यह एक चक्रवाती तूफान के रूप में उभर कर सामने आता है तो इसे चक्रवात आसनी के नाम से जाना जाएगा।"


आईएमडी के वैज्ञानिकों ने बताया कि शनिवार शाम तक दक्षिणपूर्व और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना डिप्रेशन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा था। उन्होंने कहा, "बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर कार निकोबार (निकोबार द्वीप समूह का उत्तरी भाग) के उत्तर-उत्तर-पूर्व में लगभग 200 किमी और पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) के दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 100 किमी पर बना दबाव अगले 12 घंटों में गहरे दबाव में और फिर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।"