नगर पालिक निगम के तहत आज महापौर सफीरा साहू ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के उप अभियंता व नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षको की आवश्यक बैठक रखा गया...

नगर पालिक निगम के तहत आज महापौर सफीरा साहू ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के उप अभियंता व नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षको की आवश्यक बैठक रखा गया...
नगर पालिक निगम के तहत आज महापौर सफीरा साहू ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के उप अभियंता व नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षको की आवश्यक बैठक रखा गया...

नगर पालिक निगम के तहत आज महापौर सफीरा साहू ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के उप अभियंता व नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षको की आवश्यक बैठक रखा गया ।

जगदलपुर। आज की बैठक नगर निगम के 48 वार्डो में आंगनबाड़ी भवन व पीडीएस भवन के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक रख संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा किया गया । जिसमें शहर के कई वार्डो में आंगनबाड़ी भवन व पीडीएस दुकानों के लिए शासकीय जमीन नहीं मिलने के कारण पीडीएस दुकान व आंगनबाड़ी भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है ,जिसके कारण उक्त वार्ड के पार्षदों व वार्ड के नागरिकों को काफी असुविधा हो रही है ,वर्तमान में कई वार्डों में आंगनबाड़ी भवन किराए के मकानों में संचालित किया जा रहा है ,जबकि आंगनबाड़ी भवन के लिए शासन ने राशि जारी कर दिया गया हैं।

              परंतु जमीन ना होने के कारण भवन का निर्माण नहीं किया जा रहा है ,इन समस्याओं के समाधान करने के संबंध में  आज महापौर श्रीमती सफीरा साहू  ने नजूल  विभाग के राजस्व निरीक्षकों व निगम के उप अभियंताओं की बैठक रख जिन वार्डों में शासकीय जमीन उपलब्ध है उन वार्डो में आंगनबाड़ी भवन बनाने व जिन वार्डों में शासकीय भूमि नहीं है उन वार्डो में शासकीय जमीन की तलाश कर जल्द आंगनबाड़ी भवन व पीडीएस दुकानों का निर्माण करने की बात कही।

              वही इस बैठक के तुरंत पश्चात महापौर  सफीरा साहू ,आयुक्त केएस पैकरा व नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षक व उप अभियंता के साथ शहर के विभिन्न वार्डो में जाकर स्थल चयन कर आंगनबाड़ी भवन हेतु कार्यों को प्रारंभ करने की कार्रवाई सुनिश्चित किया गया।

             इस बैठक में पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ,आयुक्त केएस पैकरा ,नजूल विभाग के राजस्व निरीक्षक ,नगर निगम के उप अभियंता व कर्मचारी गण उपस्थित थे।