CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना.....

CG Weather Update, Rain Warning, Meteorological Department issued alert, Weather Alert, rain alert

CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना.....
CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना.....

CG Weather Update, Rain Warning, Meteorological Department issued alert

रायपुर। प्रदेश मे आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश मे आज एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी 48 घंटो में अधिकतम तापमान में 1-2°C की गिरवाट होने की संभावना है, उसके बाद 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34,4°C AWS धमतरी तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। 
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, आजमगढ़, पटना, देवघर, डायमंड हार्बर तथा दक्षिण-पूर्व होते हुये पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर माध्य समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी तक विस्तारित है जो कि ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी असम तक बना हुआ है जो कि बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है तथा माध्य समुद्र ताल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई हैं। 
वर्षा के मुख्य आंकड़े अनुसार,  कुसमी 7 जशपुरनगर 6 राजपुर, बिल्हा, शंकरगढ़, पाँदी उपरोरा 5. खैरागढ़, मनोरा, अंबिकापुर, बारमकेला, कोरवा, बगीचा, पुसौर, वाड्रफनगर, मुंगेली, सारंगढ़, भैरमगढ़, धरमजयगढ़, प्रतापपुर, भोपालपटनम 3. बिलाईगढ़, रायगढ़, खरसिया, बैकुंठपुर, सक्ती, लोरमी, पत्थलगांव, पथरिया, करतला, धभरा, लुण्ड्रा, छुईखदान - 2 कुनकुरी, माकड़ी, मानपुर, लैलूंगा, सोनहत पामगढ़, सिव्रीनारायण, दुर्ग, बटौली, खड़गवा, दुलदुला, थानखमरिया, तखतपुर, तपकरा रामानुजगंज, ओडगी, घरघोड़ा, रामानुजनगर, छुरा, सीतापुर 1 से.मी. तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।