CG- रिटायर्ड अफसर ने लॉकर चेक किया तो उड़े होश: रिटायर्ड एडिशनल SP के बैंक लॉकर में था 50 लाख का सोना.... आरोपियों ने बिना लॉकर तोड़े आभूषण किया पार.... रिटायर्ड ASP के लॉकर से गहनों से भरा डिब्बा हुआ चोरी.....

CG- रिटायर्ड अफसर ने लॉकर चेक किया तो उड़े होश: रिटायर्ड एडिशनल SP के बैंक लॉकर में था 50 लाख का सोना.... आरोपियों ने बिना लॉकर तोड़े आभूषण किया पार.... रिटायर्ड ASP के लॉकर से गहनों से भरा डिब्बा हुआ चोरी.....

...

रायपुर। रिटायर्ड एडिशनल एसपी के लॉकर से गहनों का डिब्बा चोरी हो गया। रिटायर्ड पुलिस अफसर के सोने से भरे बैंक लॉकर को आरोपियों ने साफ कर दिया है। चोरी की इस घटना के बाद रिटायर्ड ASP ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक आश्रम शाखा की है। रायपुर के सेंट्रल बैंक के लॉकर से लाखो रुपए के जेवर से भरे बॉक्स की चोरी हो गई है। वहीं ये जेवर किसी और के नहीं बल्कि लंबे समय तक पुलिस में सेवाएं देने वाले रिटायर्ड एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी के हैं। रिटायर्ड पुलिस अफसर ने बैंक पहुंचकर अपना लॉकर चेक किया तो जेवर से भरे दोनों बॉक्स लॉकर से गायब मिले।

रिटायर्ड ASP ने बताया की "सेन्ट्रल बैंक आश्रम शाखा रायपुर मे मेरा तथा मेरी पत्नी के नाम से संयुक्त बचत खाता है। जिसमे हमदोनो के द्वारा 2019 मे लाकर रेंट पर लिया गया था। माह मार्च 2020 मे मै और मेरी पत्नी द्वारा बैंक जाकर लाकर खोला गया था तथा जिसमे एक डिब्बा मे रखा गहना को घर से लाकर सुरक्षित लाकर मे रखा गया था। उस समय पहले से रखे सभी गहने सुरक्षित थे। दिनांक 13.12.2021 को मेरी पत्नी मेरे बड़े पुत्र के साथ बैंक लाकर आपरेट करने गयी थी। बैंक मे औपचारिकता पूर्ण कर बैंक के स्टाप द्वारा लाकर को खोला गया। लाकर मे पत्नी ने देखा कि शुरू मे रखे दो प्लास्टिक के डिब्बे जिसमे सोने के गहने थे। वे डिब्बे नही थे।" 

रिटायर्ड ASP ने बताया की "उन डिब्बो की चोरी अज्ञात चोरो द्वारा की गयी है जिसमे बैंक के स्टाप की मिली भगत होने की पूर्ण संभावना है। चोरी गये सोने के जेवरात किमती लगभग 50,00,000 रूपये के है।" पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 380 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। पर अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

 

​​​​​​