साड़ी विवाद वाला रेस्टोरेंट बंद: साड़ी पहन के आई महिला को नहीं दी थी एंट्री.... साड़ी को Smart Dress नहीं मानने वाले रेस्टोरेंट पर लगा ताला.... एक झटके में सब बर्बाद!.... इस वजह से हुई कार्रवाई......

साड़ी विवाद वाला रेस्टोरेंट बंद: साड़ी पहन के आई महिला को नहीं दी थी एंट्री.... साड़ी को Smart Dress नहीं मानने वाले रेस्टोरेंट पर लगा ताला.... एक झटके में सब बर्बाद!.... इस वजह से हुई कार्रवाई......

डेस्क। दक्षिण दिल्ली के अकीला रेस्तरां में पिछले हफ्ते साड़ी पहनी एक महिला को कथित तौर पर प्रवेश करने से मना कर दिया गया था। अब ये रेस्तरां बंद कर दिया गया है। नगर निकाय ने वैध लाइसेंस नहीं होने की वजय से रेस्तरां को नोटिस जारी किया था। इसके बाद रेस्तरां को बंद कर दिया गया है। अकीला रेस्तरां बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। साड़ी को स्मार्ट ड्रेस नहीं मानने वाले दक्षिण दिल्ली के रेस्टोरेंट ‘अकीला’ पर अब ताला लग गया है। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

बता दें कि ‘अकीला’ के स्टाफ ने पिछले हफ्ते साड़ी पहनकर आई एक महिला को एंट्री देने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि साड़ी स्मार्ट ड्रेस में नहीं आती। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) के अधिकारियों ने कहा कि एंड्रूज गंज के अंसल प्लाजा में स्थित अकीला रेस्टोरेंट को बंद करने का नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि क्षेत्र के लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को जांच में पाया कि प्रतिष्ठान बिना स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के अस्वच्छ स्थिति में चल रहा था। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा भी किया है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) के महापौर मुकेश सूर्यन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘अकीला’ रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘अकीला’ नाम का यह रेस्तरां बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। उसे हमने बंद किए जाने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब वह बंद हो गया है। यह रेस्टोरेंट मंजूरी लिए बिना चल रहा था। लिहाजा, हम दिल्ली नगर निगम अधिनियम के तहत जुर्माना लगाने के प्रावधान सहित अन्य कार्रवाई की संभावना को भी तलाश रहे हैं।

पिछले सप्ताह एक फेसबुक पोस्ट में एक महिला ने दावा किया था कि उसे ‘अकीला’ रेस्टोरेंट में केवल इसलिए एंट्री नहीं दी गई, क्योंकि वह साड़ी पहने हुई थी। महिला ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ हुई नोकझोंक का वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में एक कर्मचारी को यह कहते दिखाया गया था कि साड़ी स्मार्ट ड्रेस नहीं है।