CG- बेवा महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: रेप नहीं कर सका तो कर दी हत्या.... विधवा महिला को जंगल में अकेला पाकर की जबरदस्ती.... विरोध करने पर कुल्हाड़ी छीनकर किया हमला.... आरोपी गिरफ्तार......
If she could not rape she was murdered Forced to find the widow woman alone in the forest




...
जशपुर। 50 वर्षीय बेवा महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी। मामला थाना आस्ता का है। पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी सुरेन्द्र राम को गिरफ्तार कर यायिक अभिरक्षा में भेजा है। विधवा महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला को इसलिए एक युवक ने मार दिया क्योंकि वह उसे जंगल में अकेला पाकर उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। मगर महिला ने उसे इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज युवक ने महिला से ही कुल्हाड़ी छीनकर उस पर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना आस्ता में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 07/2022 धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।
झिबरी बाई उम्र 50 साल घर से दोपहर में बकरी चराने हेतु ग्राम जरहापाठ स्थित मुनकूपाठ टोंगरीजंगल गई थी। जिसके वापस नहीं लौटने पर भाई ने गांव में आकर गांव के अन्य लोगों से अपनी दीदी का पता-तलाश करते हुये उक्त टोंगरी जंगल में पहुंचकर खोजबीन करने पर झाड़ में दबा हुआ झिबरी बाई का लाश मिला। उसके सिर में गंभीर चोंट था एवं अन्य हिस्से में भी चोंट लगा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आस्ता में धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान घटनास्थल से लगभग 25-30 मीटर की दूरी में एक खून लगा कुल्हाड़ी मिला, जिसकी घटना में प्रयोग होने की संभावना होने पर डॉग स्क्वायड बुलाकर जॉंच की गई। डॉग द्वारा गांव के संदेही सुलेन्द्र राम के घर जाकर रूकने पर संदेही का पता-तलाश किया गया, जो अपने घर में मौजूद नहीं मिला। उक्त संदेही की पतासाजी हेतु पुलिस की विभिन्न टीम गठित कर उसके कार्य करने वाले समस्त स्थानों में दबिश दी जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव में सुलेन्द्र राम रात्रि में अपने घर आया था। जिसे पुलिस टीम द्वारा दबिष देकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में सुलेन्द्र राम ने बताया कि दिनांक 19.02.2022 के दोपहर में वह झिबरी बाई से मुनकूपाठ टोंगरीजंगल में मिला, बदनियती से जंगल में अकेले देखकर उसके पास गया, झिबरी बाई के विरोध करने पर उसी का कुल्हाड़ी छीन कर उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यू हो गई, फिर उसके शव को झाड़ी से ढंक दिया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी सुलेन्द्र राम उम्र 28 साल निवासी जरहापाठ थाना आस्ता को दिनांक 22.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।