CG बड़ी खबर: देर रात इस कैफे में चल रही थी रइसजादों की नशे की पार्टी.... युवक और युवतियां बियर-हुक्का पीते आये नजर…. लड़कियां हुक्का पीकर कर रहीं थीं डांस और परोसी जा रही थी शराब.... पुलिस पहुंची तो हुआ बवाल.... और फिर.....




रायपुर। देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैफे में चल रहे नशे की पार्टी का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से नशा कर रहे कई युवक और युवतियों को पकड़ा है। साथ ही मौके से बियर और हुक्का भारी मात्रा में जब्त किया गया है। तेलीबांधा इलाके के एक पब और कैफे में देर रात पुलिस का छापा पड़ा। लड़के-लड़कियां शराब पी रहे थे तो कोई सिगरेट के कश लेते हुए डांस कर रहा था। हुक्का भी परोसा गया था जिसे लड़के-लड़कियां पी रहे थे।
शॉर्ट ड्रेस में पहुंची लड़कियां पार्टी एंजॉय करती मिलीं मगर पुलिस के आते ही पब की लिफ्ट से भागने की कोशिश करने लगीं। किसी ने चेहरा मास्क से ढंक लिया तो किसी ने दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा रहना ही सही समझा। हालात रायपुर के जूक और पेंडूलम कैफे के थे। यहां पब में पार्टी चल रही थी। रात 12 बजे तक यहां शराब पिलाई जा रही थी। पार्टी चल रही थी। पुलिस के पहुंचने पर कुछ कर्मचारियों और युवकों के स्टाफ से बदसलूकी की। छापे के दौरान कुछ युवक अपनी पहुंच बताकर फोन पर कुछ वीआईपी लोगों से बात करवाने की कोशिश करते रहे।
अफसरों की फटकार के बाद उनका जोश ठंडा पड़ा। इन पार्टीज़ में महाराष्ट्र और ओडिशा से भी लड़के-लड़कियां पहुंचे हुए थे। CSP नसर सिद्दीकी ने बताया जानकारी मिली थी कि देर रात तक इन कैफे में पार्टी की जा रही थी। टीम ने पहुंचकर पार्टी को बंद करवाया। जांच की तो इन क्लब्स में शराब परोसने का लायसेंस पाया गया है। लेकिन समय सीमा का उल्लंघन है हम इन ठिकानों पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को एक लैटर लिखेंगे और कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।