OMG 2 Teaser : इस दिन रिलीज होगा OMG 2 का धमाकेदार टीजर, हाथ में डमरू, माथे पर भस्म, सावन में शिव रूप में नजर आए अक्षय कुमार
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसमें वे भगवान शिव के अंदाज में नजर आ रहे थे।
मुंबई। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसमें वे भगवान शिव के अंदाज में नजर आ रहे थे। अक्षय का लुक देख फैंस इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। वहीं अब ओएमजी 2 के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ओह माॅय गाॅड 2 का टीजर कब आ रहा है।
OMG 2 का टीजर मंगलवार 11 जुलाई को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की है। इसमें वह साधु के भेष में नजर आ रहे हैं। भगवान शिव की तरह उनकी जटाएं हैं। माथे और चेहरे पर भस्म और गले में रुद्राक्ष पहना हुआ है। इसके बाद ओह माय गॉड 2 का पोस्टर आता है, जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के लुक में हाथ में डमरू पकड़े नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में हर-हर महादेव का जयकारा गूंज रहा है।
अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म साल 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल है। फैंस पिछले नौ साल से इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Pratigya Rawat
