रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार बिग CG न्यूज: दूल्हा-दुल्हन का हो रहा था स्वागत.... रस्में पूरी होने से पहले ही आ धमकी पुलिस.... फिर जो हुआ.... रेप के आरोप में दूल्हा पहुंचा सलाखों के पीछे.... गांव में मचा हड़कंप......

रेप केस में दूल्हा गिरफ्तार बिग CG न्यूज: दूल्हा-दुल्हन का हो रहा था स्वागत.... रस्में पूरी होने से पहले ही आ धमकी पुलिस.... फिर जो हुआ.... रेप के आरोप में दूल्हा पहुंचा सलाखों के पीछे.... गांव में मचा हड़कंप......


बालोद। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा। दूसरे दिन शादी की सारी रस्में दूल्हे के घर पर चल रही थी, दोनों के स्वागत सत्कार के दौरान पुलिस घर पहुंची। दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया। रेप के आरोप में दूल्हा जेल पहुंचा। ये सब तब हुआ जब दूल्हा-दुल्हन का स्वागत हो रहा था और उसी वक्त पुलिस आ धमकी। मामला बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव का है।

 

 

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक कुरदी गांव के निवासी लिकेश साहू पर देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। उसने बताया कि लिकेश का पिछले दो सालों से उसके साथ प्रेम संबंध था, इस दौरान शादी का झांसा देकर लिकेश उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन शादी किसी और से कर ली। 

 

 

थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। लिकेश साहू की 25 जून को शादी की रस्में शुरू हुईं। दूसरे दिन यानी 26 जून को दूल्हे सहित उनके परिजन व कुछ साथी बारात लेकर गए। उस समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था। 

 


27 जून की सुबह दूल्हे के परिजन नवदंपती का स्वागत कर रहे थे, उसी बीच देवरी थाने की पुलिस आ धमकी। पुलिस ने दूल्हे को सभी रिश्तेदारों के बीच से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद दुल्हन पक्ष के लोगों में हडकंप मच गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जानकारी लेनी चाही, तो बताया गया कि दूल्हे पर रेप का मामला दर्ज हुआ है, इसलिए उसे गिरफ्तार करने आए हैं।