राज्य स्तरीय पूज्य सिन्धी पंचायत मुखी सम्मेलन 10 व 11 सितम्बर को वस्त्रनगरी में आयोजित

राज्य स्तरीय पूज्य सिन्धी पंचायत मुखी सम्मेलन 10 व 11 सितम्बर को वस्त्रनगरी में आयोजित
राज्य स्तरीय पूज्य सिन्धी पंचायत मुखी सम्मेलन 10 व 11 सितम्बर को वस्त्रनगरी में आयोजित

-महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के मार्गदर्शन में भीलवाडा में

-सिल्वर प्लेटेड सिन्धु चिन्ह का महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन द्वारा पूजन कर वितरण प्रारम्भ

भीलवाड़ा। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास की ओर से राज्य स्तरीय पूज्य सिन्धी पंचायत मुखी सम्मेलन का आयोजन आगामी 10 व 11 सितम्बर 2022 को हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिन भीलवाडा में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा, जिसमें संयोजक प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी होगें। हरीशेवा धाम में आज तैयारी बैठक कर विषयों पर चर्चा की गई। सिल्वर प्लेटेड सिन्धु चिन्ह का विधिवत पूजन कर महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन द्वारा घर घर पहुंचाने के लिये वितरण प्रारम्भ किया गया।              प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि वीर सपूत हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष में वार्षिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में राज्य स्तरीय मुखी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग, जिला के अध्यक्ष व मंत्री के साथ पंचायत अध्यक्ष व मंत्री सम्मिलित होगें। सम्मेलन में समाज जागरण के लिये प्रस्ताव तैयार कर पारित किये जायेगें। प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि, दो दिवसीय सम्मेलन में उदघाटन सत्र, समापन सत्र के अलावा चार सत्रों में सामाजिक, धार्मिक व पारिवारिक विषयों पर वक्ताओं द्वारा चर्चा व विचार विर्मश किया जायेगा। खुला सत्र व जिज्ञासा सत्र में भी सुझाव आमंत्रित किये जायेगें। पंचायतों की ओर से उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली आदर्श पंचायत का सम्मान किया जायेगा। न्यास की ओर से सम्मेलन के बाद प्रदेश स्तरीय पूज्य सिन्धी पंचायतों के पदाधिकारियों की डायरेक्ट्री तैयारी की जायेगी। चर्चा में आश्रम के संत राजाराम, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, गुलाबराम मीरचंदाणी, रोमा नोताणी, वीरूमल पुरसवाणी, भगवान नथराणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित होगें -

सम्मेलन में महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन के साथ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजमेर के महंत स्वरूपदास उदासीन, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम तीर्थराज पुष्कर के महंत हनुमानराम के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रौढ प्रमुख मा. कैलाश चन्द, सह प्रान्त प्रचारक मुरली, सिन्धु सभा के सम्पर्क अधिकारी मनोज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगतराम छाबडा कोल्हापुर, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश महामंत्री ईश्वरलाल मोरवाणी, प्रदेश संगठन मंत्री डाॅ. कैलाश शिवलाणी सहित सभा व पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। 

सिन्धियत की प्रदर्शनी लगाई जायेगी 

वरिष्ठ साहित्यकार गुलाबराय मीरचंदाणी, भीलवाडा की ओर से सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी के अलग अलग फलैक्स व पोस्टर की विशाल प्रदर्शनी के साथ भाषा के ज्ञान के पुस्तकों भी प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।