Employees News : महंगाई भत्ते में बढौतरी के बाद अब मिलेगा प्रमोशन और तबादले का लाभ…

State Government Employees : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, DA में बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को  प्रमोशन-तबादले का लाभ दिया जाएगा। कुल मिलाकर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को शिवराज सरकार इस वर्ष कई नवीन तोहफे देगी।

Employees News : महंगाई भत्ते में बढौतरी के बाद अब मिलेगा प्रमोशन और तबादले का लाभ…
Employees News : महंगाई भत्ते में बढौतरी के बाद अब मिलेगा प्रमोशन और तबादले का लाभ…

state government employees after the increase in dearness

नया भारत डेस्क : प्रदेश के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को कई बड़ी सौगात मिल सकती है। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारी की जा रही है। एक तरफ जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही राज्य के हजारों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया जाएगा। 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों को 2018 के पहले जो लाभ दिए गए थे, उसे फिर से शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को शिवराज सरकार इस वर्ष कई नवीन तोहफे देगी।(employees increase in dearness)

घटेगा प्रोबेशन पीरियड

2018 के पहले तक कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती होने पर तृतीया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष के उपलब्ध कराए जाते थे। 2019 में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रोबेशन पीरियड को 4 साल कर दिया गया था। इस अवधि को वरिष्ठता में नहीं जोड़ने के आदेश दिए गए थे। हालांकि पहले साल में कर्मचारियों को 70% जबकि दूसरे साल में 80% वेतन का भुगतान किया जाता था।

 

तीसरे में 90% और चौथे साल में 100% वेतन दिए जाने के आदेश जारी किए गए थे। इस नियम के तहत अब तक प्रदेश में 60000 लोग भर्ती किए जा चुके हैं। वही जल्द बीजेपी सरकार द्वारा प्रोबेशन पीरियड को 4 साल से घटाकर 2 साल किए जाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में 2 साल तक कर्मचारियों को काम करने के बाद उनके 100% वेतन उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे।((employees increase in dearness))

महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की तैयारी

इसके अलावा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की तैयारी की गई है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि के बाद राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाना है। यह वृद्धि 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होगी। इसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। इसके साथ ही उनके लिए DA बढ़कर 42 फीसद हो जाएंगे। महंगाई भत्ता में वृद्धि के साथ ही कर्मचारियों के सैलरी(employees increase in dearness)) में ₹20000 तक का इजाफा देखा जाएगा।(

 

मानदेय में होगी वृद्धि

इधर प्रदेश के लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय मैं वृद्धि का भी फैसला लिया गया है। प्रदेश के 190000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1500 रूपए जबकि सहायिकाओं को 750 रूपए बढ़े हुए मानदेय के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी महीने इसकी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि अभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10000 रूपए जबकि सहायकों को 5000 रूपए मासिक मानदेय उपलब्ध कराए जाते हैं। हालांकि मानदेय में वृद्धि के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय 11500 रूपए, वही सहायिकाओं के लिए मानदेय बढ़कर 5750 रूपए हो जाएंगे।((employees increase in dearness))

इससे पहले प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी घोषणा की गई थी। इसमें कहा गया था कि लाडली बहना योजना के तहत सभी महिलाओं को ₹1000 हर महीने अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी भी प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।((employees increase in dearness))

 

कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ

वही प्रमोशन को लेकर भी कर्मचारियों की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। दरअसल पदोन्नति का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। वही बीच का रास्ता निकालते हुए शिवराज सरकार द्वारा कई विभागों में अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। वहीं सरकार द्वारा नए पदोन्नति नियम बनाने का रास्ता भी तैयार कर लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को पदोन्नति उच्च पद पर दी जाएगी लेकिन उसके साथ प्रभारी लिखा होगा। ऐसे में विभाग अपने-अपने भर्ती नियम में बदलाव कर सकेंगे। विभाग को पदोन्नति के अपने नियम बनाने की छूट दी जाएगी।(employees increase in dearness)

हालांकि प्रमोशन में आरक्षण की मांग करने वाले कर्मचारियों को लेकर सरकार थोड़ी ज्यादा सतर्कता बरतने की तैयारी में है। समस्या के समाधान के लिए मंत्री की एक समिति का भी गठन किया गया था। फिलहाल समिति द्वारा इस पर कोई समाधान नहीं दिया गया है। वही लगातार बैठकें की जा रही है। माना जा रहा है कि समिति की तरफ से भी कुछ महत्वपूर्ण निर्देश निकल कर सामने आ सकते हैं।(employees increase in dearness)