DA Hike :कर्मचारियों के लिए Good News, डीए में वृद्धि, नोटिफिकेशन जारी, 5 महीने के एरियर का होगा भुगतान…

कर्मचारियों पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। उनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि की गई है।इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के तहत उन्हें 5 महीने के एरियर का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उनके महंगाई भत्ते की प्रतिशत को बड़े आंकड़े से बढ़ाया गया है।

DA Hike :कर्मचारियों के लिए Good News, डीए में वृद्धि, नोटिफिकेशन जारी, 5 महीने के एरियर का होगा भुगतान…
DA Hike :कर्मचारियों के लिए Good News, डीए में वृद्धि, नोटिफिकेशन जारी, 5 महीने के एरियर का होगा भुगतान…

DA Hike: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कई राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की दर को बढ़ाया गया है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 16 फीसद से बढ़ाया गया

दरअसल केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2023 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा किया है। कर्मचारियों को जून की सैलरी के साथ 6 महीने के एरियरका भी भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते में 16 फीसद का बंपर इजाफा किया गया है।

 

पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे केंद्रीय स्वायत्त निकाय और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 16 फीसद से बढ़ाया गया। इसके साथ ही उनके मूल वेतन का 396% वर्तमान महंगाई भत्ते के रूप में दिया जा रहा था। अब बढ़कर 412% हो गया है। इसके साथ ही उनको उनके मूल वेतन का 412% डीए के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे पहले अप्रैल 2023 में केंद्रीय स्वायत्त निकाय के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के तहत उनके लिए को बढ़ाकर 212% से 221% किया गया था। इसमें 9% का इजाफा देखने को मिला था। वही सातवें वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को 42 फीसद की दर से महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है।

हरियाणा सरकार द्वारा DA को बढ़ाया गया

इधर कई राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी किए गए हैं। पहली छमाही के लिए राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा अपनी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 फीसद का इजाफा किया गया है। बुधवार को इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत अब उन्हें 221 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। साथ ही इसका लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा। वित्त विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी से लागू किया गया। ऐसे में उन्हें 5 महीने के लिए कभी भुगतान किया जाएगा। साथ ही बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ जून के वेतन के साथ से जुलाई महीने में कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

MP : पूर्व कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी वृद्धि 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल पूर्व कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी वृद्धि की गई है। इसका लाभ 25000 पूर्व कर्मचारी सहित पेंशनर्स को होगा।दरअसल प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को और 201 प्रतिशत में उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वही पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 62 फीसद की वृद्धि की गई है। छठे वेतनमान के तहत सभी पेंशन धारियों के महंगाई भत्ते 139% से बढ़ाकर 201% किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा कार्पस फंड में वार्षिक अंशदान देने की सहमति के आधार पर पेंशनर्स को महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है इसके साथ ही उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। सरकार द्वारा जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि की जा सकती है। सातवें वेतनमान के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाया जा सकता है।

उड़ीसा : महंगाई भत्ते में वृद्धि 

उड़ीसा सरकार द्वारा अपने कर्मचारी और पेंशन भोगियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल 3 महीने में दो बार महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 38% से बढ़ाकर 42% किया गया है। इसका लाभ 700000 से अधिक कर्मचारी और पेंशन भोगियों को होगा। इससे पहले उड़ीसा सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फीसद का इजाफा किया गया था। जिसके साथ ही महंगाई बढ़ कर 38 फीसद हो गए थे। इसे जनवरी से लागू किया गया है। वहीं जून की सैलरी के साथ इसका भुगतान जुलाई महीने में होगा।