CM शिवराज ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सफलता के लिए कलेक्टर्स को दी बधाई…
: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंस द्वारा प्रदेश सभी जिलों के कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी।




मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
नया भारत डेस्क : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंस द्वारा प्रदेश सभी जिलों के कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर्स ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में अद्भुत कार्य और परिश्रम किया है। इसके लिए सभी कलेक्टर्स और अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में रिकार्ड समय में राशि बहनों के खातों में पहुँची है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों और जिला कलेक्टर्स ने उन्हें दिया गया टास्क और दायित्व को बखूबी पूरा किया। सभी अधिकारियों ने समन्वय और तालमेल के साथ काम कर लाड़ली बहना योजना को सफल बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान-2 में भी सभी कलेक्टर्स और विभागों के अधिकारियों ने अच्छा काम किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, रीवा और भोपाल सहित अन्य जिलों को भी बधाई दी। बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान में 99.2 प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।