'सेकंड हैंड जवानी' पर मंदिर में नाची लड़की VIDEO: मंदिर परिसर में लड़की ने किया 'सेकंड हैंड जवानी' गाने पर अश्लील डांंस.... मचा बवाल..... देखें VIDEO.....

'सेकंड हैंड जवानी' पर मंदिर में नाची लड़की VIDEO: मंदिर परिसर में लड़की ने किया 'सेकंड हैंड जवानी' गाने पर अश्लील डांंस.... मचा बवाल..... देखें VIDEO.....


डेस्क। मध्य प्रदेश में इंदौर की डांसिंग गर्ल का विवाद अभी थमा ही था कि अब छतरपुर के एक मंदिर में नाचने वाली लड़की का वीडियो सामने आया है। युवती ने मंदिर परिसर में सेकेंड हैंड जवानी, सहित कई अलग-अलग गाने पर डांस करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह वीडियो छतरपुर के जनराय टोरिया मंदिर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। हिंदूवादी संगठनों ने इसे अश्लील डांस करार दे दिया। तो वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया है। 

 

 

छतरपुर में आरती साहू नाम की रील्स एक्टर ने मंदिर के गेट पर एक शॉर्ट वीडियो बनाया है। वीडियो को जन टोरिआ मंदिर परिसर में शूट किया गया है। इसके बाद आरती साहू ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट होते ही विवाद शुरू हो गया। इसके साथ ही हिंदू संगठन के लोगों ने एतराज करना शुरू कर दिया है। कार्रवाई करने को लेकर पुलिस में शिकायत की है। मंदिर के महंत को भी इसे लेकर एतराज है। आरती साहू एक वीडियो क्रिएटर है। 

 

 

आरती साहू एमपी की छतरपुर की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। साथ ही वह फेसबुक और यूट्यूब पर भी रील्स पोस्ट करती है। लाखों लोग इसे फॉलो करते हैं। आरती छतरपुर जिले की रहने वाली है। इंस्टाग्राम से ही उसकी कमाई होती है। इसके वीडियो पर हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिलते हैं। इसलिए अलग-अलग गानों पर वीडियो पोस्ट करती है। बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठन सोशल मीडिया पर आरती का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में इसकी मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। पहले भी आरती साहू पर आश्लीलता को लेकर आरोप लगते रहे हैं। 


देखें वीडियो