खौफनाक: नाबालिग ने की मां-बाप और बहन की हत्या.... कुत्तों को भी नहीं छोड़ा.... घर के पालतू कुत्तों को भी मारी गोली.... फिर जो हुआ.... अंत में खुद की गोली मारकर ली जान....




डेस्क। 15 वर्षीय लड़के ने अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उनकी हत्या करने के बाद शवों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद उसने अपनी भी गोली मारकर जान ले ली। अमेरिका के टेक्सास में 15 साल के लड़के ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। अपने माता-पिता, बहन और दो पालतू कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी। लड़के ने इन सभी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। एक घर में चार इंसानी लाशों को देखकर हर कोई दहल गया।
लड़के ने अपनी 53 वर्षीय मां जाना कोलबर्न को उनके जन्मदिन पर गोली मारी। इसके बाद पिता विलियम कॉलबर्न (63) और 13 वर्षीय बहन एम्मा को भी गोली मार दी। लड़के ने कथित तौर पर परिवार के दो कुत्तों को भी मार डाला। अपनी जान लेने से पहले उसने शवों की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर दी, जिसके चलते पुलिस इस खौफनाक वारदात वाली जगह तक पहुंच गई।
सोशल मीडिया पर मृत लोगों की तस्वीरें शेयर करने और स्कूल में गोली मारने की धमकी देने के बाद पुलिस ने लड़के का पता लगाया और उसके घर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने शूटर को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं आया। इस बीच एक गोली की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सबकुछ शांत हो गया। लड़के ने आखिर में खुद को गोली मार ली थी। परिजनों ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उन्हें ऐसी दर्दनाक सूचना मिलेगी।