SBI Amrit Kalash Deposit Scheme : जल्द बंद होने जा रही है SBI की ये जबरदस्त स्कीम, जाने आपके पैसो का क्या होगा, यहाँ देखें डिटेल...
SBI Amrit Kalash Deposit Scheme: This tremendous scheme of SBI is going to be closed soon, know what will happen to your money, see details here... SBI Amrit Kalash Deposit Scheme : जल्द बंद होने जा रही है SBI की ये जबरदस्त स्कीम, जाने आपके पैसो का क्या होगा, यहाँ देखें डिटेल...




SBI Amrit Kalash Deposit Scheme :
नया भारत डेस्क : भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश जमा योजना (15 अगस्त 2023) समाप्त होने जा रही है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फरवरी में “400 डे” (अमृत कलश) की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD Scheme) शुरू की थी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से… (SBI Amrit Kalash Deposit Scheme)
भारतीय स्टेट बैंक का विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट जिसे अमृत कलश डिपॉजिट (Amrit Kalash deposit) के नाम से भी जाना जाता है। वह इस महीने बंद हो जाएगी। SBI Amrit Kalash एक 400-दिवसीय फिक्स्ड डिपॉजिट है जो नियमित ग्राहकों के लिए 7.1% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.6% की ब्याज दर प्रदान करती है। SBI की वेबसाइट के अनुसार, SBI की वेबसाइट के अनुसार, ‘400 दिनों’ (अमृत कलश) की विशिष्ट अवधि योजना पर 7.10% की ब्याज दर पर लागू है। (SBI Amrit Kalash Deposit Scheme)
वरिष्ठ नागरिक 7.60% की ब्याज दर के लिए पात्र हैं। SBI की इस विशेष एफडी योजना में समय से पहले निकासी भी की जा सकती है। साथ ही डिपॉजिट विकल्प पर लोन भी मिल सकता है। ग्राहक SBI शाखा, इंटरनेट बैंकिंग और SBI Yono App के माध्यम से एसबीआई अमृत कलश एफडी (SBI Amrit Kalash FD) बुक कर सकते हैं। (SBI Amrit Kalash Deposit Scheme)