जनसभा के संघर्ष के बाद पहली बार मिला सफ़ाई कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन

जनसभा के संघर्ष के बाद पहली बार मिला सफ़ाई कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन
जनसभा के संघर्ष के बाद पहली बार मिला सफ़ाई कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन

मेडिकल कॉलेज / हॉस्पिटल के महिला सफ़ाई कर्मचारियों के चेहरे पर आई मुस्कान - जनसभा के संघर्ष के बाद पहली बार मिला बढ़ा हुआ वेतन


ग़रीब तपके के लोगों के हित में निःस्वार्थ भाव से संघर्ष कर रही जनसभा


जगदलपुर / छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग मुख्यालय में 2012 से संचालित चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल में तब से सफ़ाई व्यवस्था संभालने वाली महिला कर्मचारियों को शासन द्वारा तय न्यूनतम वेतनमान से कम भुगतान किया जा रहा है।

जनसभा संगठन  के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार विगत 06 माह के संघर्ष का अब कर्मचारियों को सुखद परिणाम प्राप्त हुआ है। जानकारी होकि वित्तीय वर्ष 2022 के आरंभ से अब अप्रैल माह का वेतन बढ़ा कर उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। कल शाम कर्मचारियों के बैंक खाते में भुगतान ट्रांसफर होने के बाद कर्मचारियों के मन में उत्साह दोगुना दिखा सभी ने जनसभा संगठन को इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

श्रम कानूनों के तहत पूरी सुविधा मिलने तक संघर्ष अभी जारी रहेगा - डॉ. अरुण पाण्डेय्

जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष और कामगार सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पांडेय् ने कहा हैकि हालांकि कर्मचारियों को इस माह बढ़ा हुआ वेतन कंपनी प्रबंधन को देना पड़ा है लेकिन संघर्ष में अभी विराम नही लगा है। कर्मचारियों को श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली समस्त सुविधाएं प्रबंधन को देनी ही पड़ेगी और तब तक जनसभा का यह संघर्ष कर्मचारियों के हित में निरन्तर जारी रहेगा।