Sahara India Money Refund Big Alert 2023: सहारा इंडिया के निवेशको के लिए खुशखबरी! सभी को ब्याज समेत वापस मिलेगा पैसा, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा ऐलान...

Sahara India Money Refund Big Alert 2023: Good news for investors of Sahara India! Everyone will get money back with interest, Union Home Minister made a big announcement... Sahara India Money Refund Big Alert 2023: सहारा इंडिया के निवेशको के लिए खुशखबरी! सभी को ब्याज समेत वापस मिलेगा पैसा, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा ऐलान...

Sahara India Money Refund Big Alert 2023: सहारा इंडिया के निवेशको के लिए खुशखबरी! सभी को ब्याज समेत वापस मिलेगा पैसा, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा ऐलान...
Sahara India Money Refund Big Alert 2023: सहारा इंडिया के निवेशको के लिए खुशखबरी! सभी को ब्याज समेत वापस मिलेगा पैसा, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा ऐलान...

Sahara India Money Refund Big Alert 2023 : 

 

नया भारत डेस्क : सहारा इंडिया में बहुत से लोगों ने निवेश किया है और अभी तक उन्हें पैसा नहीं मिला है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है, लेकिन अब सहारा इंडिया की योजनाओं में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही है। शाह का कहना है कि कोई भी सहारा इंडिया में निवेश करने वाला परेशान न हो। उन्होंने कहा कि सहारा द्वारा चलाई जा रही 4 सहकारी समितियों के 10 करोड़ से अधिक निवेशकों को उनका पैसा हर हाल में ब्याज सहित मिलेगा। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे दिया है। (Sahara India Money Refund Big Alert 2023)

कब शुरू होगी यह प्रक्रिया

बताया गया है कि कोर्ट के आदेश के बाद बहुत जल्दी सहारा निवेशकों को पैसा वापस करने का क्रम शुरू हो जाएगा। बताया गया है कि इसके लिए 3 से 4 महीने का समय लग सकता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में पैसे का भुगतान किया जाएगा। इसलिए सहारा के निवेशक निश्चिंत हो जाएं। उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्रालय लगातार इसके लिए प्रयासरत है। (Sahara India Money Refund Big Alert 2023)

स्थानांतरित होंगे 5000 करोड़

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को निर्देश दिया है कि 5000 करोड़ रुपए की राशि सहारा सेबी रिफंड खाते से केंद्रीय पंजीयक स्थानांतरित किया जाए। न्यायालय के इस आदेश से निवेशकों को पैसे मिलने की आशा जगी है। केंद्र सरकार द्वारा न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है। (Sahara India Money Refund Big Alert 2023)

इस याचिका में कहा गया था कि सहारा समूह द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी के पास जमा कराए गए 24000 करोड़ रुपए मे से 5000 करोड़ रुपए पंजीयक को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया है। साथ में व्यवस्था भी दी है कि हाई कोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी द्वारा पैसा देने की पूरी निगरानी की जाएगी। (Sahara India Money Refund Big Alert 2023)