नागारास पहुंच रेखचंद जैन ने पूर्व मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामना...




नागारास पहुंच रेखचंद जैन ने पूर्व मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामना
जगदलपुर : गुरुवार को सुकमा जिले के नागारास स्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के गृह ग्राम पहुंचकर जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी।
दोपहर बाद नागारास पहुंचे जैन ने लखमा को बुके भेंट किया। जैन ने लखमा के दीर्घायु जीवन के साथ उनके उत्तरोतर प्रगति व सफलता की कामना की।
इस दौरान जैन के साथ समाज सेवी निर्मल लोढ़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह जसवाल, एमआइसी सदस्य राजेश राय, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।