रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी : सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, अस्पताल प्रबंधन ने उनके स्वास्थ्य को लेकर दी ये जानकारी……

रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी : सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, अस्पताल प्रबंधन ने उनके स्वास्थ्य को लेकर दी ये जानकारी……

डेस्क : सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत हेल्थ चैकअप के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल गए थे और उन्हें वहां भर्ती कर लिया गया है। इस खबर के सामने आने से ही फैन्स परेशान होने लगे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।


हेल्थ चैकअप के लिए गए थे रजनीकांत न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक रजनीकांत चेन्नई के कावेरी अस्पताल में हेल्थ चैकअप के लिए गए थे, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि रजनीकांत की तबयीत बिगड़ी है या फिर किसी टेस्ट के लिए उन्हें भर्ती करवाया गया है।

फैन्स कर रहे पोस्ट इस खबर के सामने आने के बाद से ही रजनीकांत के फैन्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फैन्स जल्द से जल्दी अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानना चाह रहे हैं