CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी... बारिश की संभावना... वज्रपात की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?....

Chhattisgarh Weather, Rain Warning रायपुर। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित चिन्हित निम्न दाब के केंद्र, अजमेर, गुना, सतना, पुरुलिया, कनिंग, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। 

CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी... बारिश की संभावना... वज्रपात की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?....
CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी... बारिश की संभावना... वज्रपात की भी आशंका... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?....

Chhattisgarh Weather, Rain Warning

 

रायपुर। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित चिन्हित निम्न दाब के केंद्र, अजमेर, गुना, सतना, पुरुलिया, कनिंग, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। 

 

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में दिनांक 25 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है। बस्तर व दुर्ग संभागों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में तापमान सामान्य रहे।

 

न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के रायपुर व बिलासपुर संभागों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के रायपुर व बस्तर संभागों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। जनकपुर, वाड्रफनगर, दुलदुला तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई। रायपुर में गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शहर का अधिकतम 32°C के आसपास रहने की संभावना है।