महिला दिवस के शुभ अवसर पर मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व JCCJ जिलाध्यक्ष नवनीत चांद ने समाज व मोर्चा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान -- भरत कश्यप




मुक्ति मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे के अगवाई में हुआ मुक्तिमोर्चा का महिला दिवस पर सम्मान समारोह संपन्न -- मुक्ति मोर्चा/जनता कांग्रेस जे
जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिलाध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व एवं मुक्तिमोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे,बस्तर जिला भरत कश्यप के अगवाई में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत विगत दो वर्षों से बस्तर के वास्तविक अधिकार शिक्षा,स्वास्थ रोजगार एवं बस्तर हितेषी जल्वतं मुद्दों पर लगातार उत्कृष्ट रूप से प्रर्दशन करने वाली महिलाओं का सम्मान भेंट दे किया गया।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नवनीत चांद व मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप,शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे ने संयुक्त रूप से अपने उद्बोधन में कहा कि ,बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा का लक्ष्य बस्तर हितेषी मुद्दों में बस्तर की महिलाओ की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।
बस्तर जिला शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उत्थान हेतु सरकारी कहीं योजनाएं संचालित है परन्तु विडम्बना है। कि जमीनी स्तर पर आज प्रयंत तक उन योजनाओं की बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच रही है,यह योजनाएं सिर्फ सरकारी आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लक्ष्य धार भाषणों का हिस्सा बन कर रह गई है। तो वहीं जिम्मेदार विभाग में महिला उत्थान हेतु करोड़ों के आबंटन के प्रश्चात इसकी प्रगति आंकड़ों के स्वारूप में सरकारी कागजो पर दर्ज हो फाइलो में जमा हो रही है। जिसका जमीनी स्तर पर कोई लेना देना नहीं है। यही कारण है कि बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को जागरूक कर संसक्त बना लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व दिलवाने हेतु लगातार प्रयास कर रहा है वह जमीनी स्तर पर संघर्ष कर संगठन को मजबूत कर रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत कश्यप,शहर मंडल अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे, अजय बघेल,निलंबर भद्रे ,संगीता सरकार,मिना कौर , अंकिता ,ओम मरकाम, मंगीराम बेंजाम पुष्पा राव, पिंकी तिलक, भारती बी राव,जानकी नाग,किरण देवांगन, सुमति दास,गीता भारती,भवानी सोनी, सुरभि राव,आसा नाग ,दिलमनी कश्यप,त्रिमणी,जोषना कश्यप,लक्ष्मी दास,अमिता दास,सुनिता बघेल,मिना राव आदि उपस्थित थे।