नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पालीवाल का किया स्वागत




भीलवाड़ा। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल का आज एक नीजि रिसोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व पार्षदा निशा जैन द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
उक्त सम्मान समारोह में महिला मोर्चा की कार्य कर्ताओं के साथ साथ महिला पार्षदों ने भी इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का शॉल ओढ़ाकर, माला पहना व श्रीनाथ जी का उपरणा पहनाकर सम्मान किया व बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर पार्षदा इन्दु बंसल, इन्दू टांक , लक्ष्मी सेन सहित वरिष्ठ महिला मोर्चा नेत्री मंजू पंचोली, लीला साहू , आई टी सेल प्रमुख सोनिया सहित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।