एक आदर्श जनप्रतिनिधि जागरूक मतदाता का प्रतिबिंब विश्व के महान लोकतांत्रिक देश में भारत का एक विशिष्ट स्थान-काशीराम रजक पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर//विधानसभा चुनाव 2023 के तहत् जिले में मतदाता जागरूकता अभियान( स्वीप) चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन विद्यालय में किया जा रहा है। उन गतिविधियों में से चित्रकला तथा पोस्टर प्रतियोगिता की प्रदर्शनी दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढीखार मे आयोजित की गई है । संकुल प्राचार्य काशीराम रजक द्वारा कहां गया‌ की शत प्रतिशत मतदान आदर्श लोकतंत्र के लिए अनिवार्य तत्व है आदर्श लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक होना आवश्यक है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए स्कूल के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराकर मतदान के प्रति उनको सजक कराया गया जिससे वे परिवार में जाकर इसकी चर्चा कर सके। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढीखार के व्याख्याता डॉ भूपेंद्रधर दीवान द्वारा मतदान को किस प्रकार स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में एक प्रभावी उपकरण के रूप में उपयोग किया जा सकता है इस संबंध में चर्चा की गई। एक आदर्श जनप्रतिनिधि जागरूक मतदाता का प्रतिबिंब होता है विश्व के महान लोकतांत्रिक देश में भारत का एक विशिष्ट स्थान है। इसकी गरिमा को अक्षुण बनाएं रखना हम सभी जागरूक मतदाता का परम कर्तव्य है इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढीखार के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाएं,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य तथा स्कूल के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।