Exit Polls Results 2023: किसे मिलेगी कुर्सी? छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में कौन मारेगा बाज़ी...किसकी बनेगी सरकार? यहां पढ़ें एग्जिट पोल से जुड़ा हर LIVE अपडेट...

: देश के 5 राज्य, यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट 3 दिसंबर घोषित होंगे। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल।

Exit Polls Results 2023: किसे मिलेगी कुर्सी? छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में कौन मारेगा बाज़ी...किसकी बनेगी सरकार? यहां पढ़ें एग्जिट पोल से जुड़ा हर LIVE अपडेट...
Exit Polls Results 2023: किसे मिलेगी कुर्सी? छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में कौन मारेगा बाज़ी...किसकी बनेगी सरकार? यहां पढ़ें एग्जिट पोल से जुड़ा हर LIVE अपडेट...

Exit Polls Results 2023

नया भारत डेस्क : देश के 5 राज्य, यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट 3 दिसंबर घोषित होंगे। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल।

चुनावी राज्यों में एक प्रदेश छत्तीसगढ़ भी है, जहां दो चरणों में वोटिंग हुई थी. Exit Poll के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को काटे की टक्कर मिल रही है. यहां कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है. तो वहीं बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. बता दें कि यहां 7 व 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर वोटिंग हुई थीं.

एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

आज तक- एक्‍सेस के सर्वे में छत्‍तीसगढ़ में 41 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में जाती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, अन्‍य के हिस्‍से में 17 प्रतिशत सीट जाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 36 से 46 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीट जाती दिख रही है। अन्‍य को एक से 5 सीट मिल सकती है

इंडया टीवी के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 और कांग्रेस को 46 से 56 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट मिल सकती है।
न्‍यूज 18 इंडिया के सर्वे में भाजपा को 41 कांग्रेस को 46 औार अन्‍य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।

 

जी न्‍यूज के सर्वे में भी छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान बताया जा रहा है। जी न्‍यूज के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। इसी तरह कांग्रेस को 46 से 56 और अन्‍य के खाते में 3 से 5 सीट जाने का अनुमान बताया गया है।
एनडीटीवी के सर्वे में भाजपा को 29 से 39, कांग्रेस को 40 से 50 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट का अनुमान बताया गया है।


इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।