कोंडागांव जिले में मक्का उत्पादक किसानों के आर्थिक उन्नति हेतु निर्मित,मक्का प्रोसेसिंग प्लांट को कलेक्टर से मुलाकात कर रखा अपील - नवनीत चाँद




धुआंधार दौरे के दौरान बरसते पानी के बीच कोंडागांव पहुंचे जोगी कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष नवनीत - शंकर नेताम
जिला पदाधिकारियों की बैठक कर, जनता से मुलाकात उनकी समस्याओं को उठान्ने का दिया निर्देश
कोंडागांव जिले में मक्का उत्पादक किसानों के आर्थिक उन्नति हेतु निर्मित,मक्का प्रोसेसिंग प्लांट को कलेक्टर से मुलाकात कर रखा अपील - नवनीत चाँद
कुछ कुछ घंटे के बरसात से बस्तर संभाग के सभी जिले के मुख्यालय का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है फिर सत्तापर बैठी भाजपा और विपक्षी पार्टी कौन से विकास का सपना जनता को दिखाती रही है - नवनीत चांद
जगदलपुर : जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के संभाग अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद आज बरसते पानी के बीच जगदलपुर से कोंडागांव पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना एवं नगरीय चुनाव के साथ पंचायत चुनाव को लेकर कोंडागांव पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली एवं आवश्यक टिप्स भी दिए।
नवनीत चांद ने बारिश में बस्तर की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस व सत्तासीन भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ घंटे की बरसात में बस्तर के प्रमुख शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है फिर विकास का कौन सा सपना आज तक सत्ता पर बैठने वाले लोग और उनकी पार्टियां दिखाती रही है? उन्होंने कहा कि बस्तर के सभी जिलो में समस्याओं को लेकर योजनाबद्ध से उसकी निवारण एवं जनता के लिए संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। अपनी समस्याओं को लेकर जनता ने जागरुकता है पर राजनीति से उठ उन्हें दिशा दर्शन की जरूरत है।
नवनीत ने कहा कि जनता कांग्रेस और मुक्ति मोर्चा आम जनता के लिए शुरु से ही समर्पित रहा है आगे भी जनता और बस्तर का विकास बस्तर का विकास हमारा प्रमुख लक्ष्य हैं नगरी चुनाव के साथ पंचायत में भी अपनी भूमिका हम इसी तरह से निभाएंगे जिसकी पूरी तैयारी है। तो वही कोड़ागांव के किसानो आर्थिक उन्नति हेतु मिल का पत्थर साबित होने वाला मक्का प्रोसेसिंग प्लांट को जल्द प्रारंभ करने का जिला प्रशासन से मुलाकात कर निवेदन किया गया किया।
बैठक में.... शंकरलाल नेताम, भारत कौशिक, चामसिंह कश्यप, उदय भंडारी, अगेश नेताम, विनोद शोरी, रामधर मंडावी, चंदन नेताम पीलू विश्वकर्मा, जोदु नेताम, लखीधर नाग, सुकालु बघेल, शामू शोडी, दिनेश शोड़ी, फूलसिंह विश्वकर्मा7. उपस्थित थे।