मुख्यमंत्री के पिता का निधन: 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, CM साय ने जताया दुख....
MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav father Poonam Chand Yadav passed away




MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav father Poonam Chand Yadav passed away
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया। 100 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूनमचंद यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के निधन की खबर से मुझे गहरा आघात लगा है। मुख्यमंत्री साय ने शोक की इस घड़ी में डॉ. मोहन यादव व उनके परिजनो के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्राथना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उचित स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।