2 बच्चियों की मौत बिग CG न्यूज: शादी की खुशियां मातम में तब्दील.... नहाने गई थीं 4 बच्चियां... 2 को मिली मौत... नदी में नहाते हुए गहरे पानी में फंसी... मचा हड़कंप......




सूरजपुर। शादी की खुशिया पल भर मे मातम में बदल गई। नदी मे नहाने गई दो किशोरी की डुबने से मौत हो गई। जिससे गांव में मातम का माहौल है। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ नदी में नहाने के लिए गई थीं। नमदगिरी गांव स्थित रेड नदी में चार बच्चियां नहाने के लिए गई थीं।
एसपी ने बताया कि बच्चियों की तलाश के लिए लोकल गोताखोर की टीम के अलावा होमगार्ड के जवान नदी में उतरे थे। शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। वहीं प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के तहत परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि बच्चियां गांव में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। मामा के शादी में आई कविता राजवाडे के साथ वधु के साथ आये सीता राजवाडे समीप के नदी में नहाने गये थे। नदी के नहाने के दौरान वे दोनो गहरे पानी में चले गये जिससे दोनो नदी में समा गये।
बताया जा रहा है कि नहाते हुए चारों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों का शोर सुनकर आसपास मछली पकड़ रहे लोग दौड़े और दो बच्चियों को सलामत बाहर निकाल लाए। फिर पता चला कि दो और भी बच्चियां डूबी हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए।